दो बच्चियों के अपहरण की सूचना पर पुलिस में मचा हड़कंप ।

लोकेशन :- लालकुआँ  रिपोर्टर :- विशाल सक्सेना  नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर एक से दो छात्राओं के अचानक अगवा होने की सूचना से पुलिस-प्रशासन में  हड़कंप मच गया। सूचना के बाद प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने टीम के साथ मौके पर जाकर जांच करते हुए घटना की जानकारी जुटाते हुए आसपास लगे सीसीटीवी की […]

लोकेशन :- लालकुआँ 

रिपोर्टर :- विशाल सक्सेना 

नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर एक से दो छात्राओं के अचानक अगवा होने की सूचना से पुलिस-प्रशासन में  हड़कंप मच गया।

सूचना के बाद प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने टीम के साथ मौके पर जाकर जांच करते हुए घटना की जानकारी जुटाते हुए आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली ।

वही आसपास बने गरीबो को आवंटित होने वाले सरकारी आवासों की गहनता से छानबीन की। वही प्रत्यक्षदर्शी बच्चों से पूछताछ करते हुए तफ्तीश शुरू करते हुए आसपास की थाना चौकियों को अलर्ट कर दिया ।साथ ही उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रमोद कुमार शाह ने कोतवाली पहुँच कर मामले की जानकारी लेते हुए गहनता से जांच करने के निर्देश दिये ।  करीब पाँच घण्टे तक पुलिस छानबीन मे जुटी रही बच्ची के गुम होने से पाँच घण्टे तक पुलिस को छकाये रखा ।जिसके बाद देर शाम दोनो बच्चियाँ सकुशल घर वापस आ गई। जिसके बाद पुलिस-प्रशासन ने राहत की साँस ली ।

Also Read This

खौफनाक :देहरादून में कूड़े के ढेर में मिला युवती का शव, चेहरा बुरी तरह क्षतिग्रस्त; हत्या की आशंका

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के जामुनवाला में कूड़े के ढेर के पास बोरे...

भव्य कवि सम्मेलन ‘बज़्म-ए-अदब’ के साथ एसबीएस विश्वविद्यालय ने मनाया स्थापना दिवस

सरदार भगवान सिंह विश्वविद्यालय (एसबीएसयू), बालावाला ने अपने श्रद्धेय संस्थापक स्वर्गीय सरदार गुरचरण सिंह जी की जयंती के उपलक्ष्य में ‘बज़्म-ए-अदब’ शीर्षक से एक...

Related Posts