शराब ठेकेदारों का गुंडाराज ।धड़ल्ले से बेची जा रही एमआरपी से ज्यादा रेट में शराब।

 रिपोर्ट/ ज्योति यादव  डोईवाला –  एमआरपी से ज्यादा रेट में धड़ल्ले से शराब बेची जा रही है । अगर कोई शराब ठेकेदारों से कुछ पूछे तो शराब ठेकेदारों गुंडाराज देखने को मिल रहा है। खबर विधानसभा कही जाने वाली डोईवाला से है जहां आज शराब के ठेके पर ओवर रेटिंग को लेकर हंगामा हुआ । […]

 रिपोर्ट/ ज्योति यादव 

डोईवाला – 

एमआरपी से ज्यादा रेट में धड़ल्ले से शराब बेची जा रही है । अगर कोई शराब ठेकेदारों से कुछ पूछे तो शराब ठेकेदारों गुंडाराज देखने को मिल रहा है।

खबर विधानसभा कही जाने वाली डोईवाला से है जहां आज शराब के ठेके पर ओवर रेटिंग को लेकर हंगामा हुआ । दरअसल डोईवाला के हाईवे के पास हाल ही में स्थापित हुए अंग्रेजी शराब के ठेके पर जब एक युवक शराब की बोतल लेने गया तो उसे एमआरपी से ज्यादा की रेट पर शराब की बोतल दी गई ।

युवक ने इस बात का विरोध जताया तो ठेके पर काम कर रहे कर्मचारियों ने उसके साथ ना सिर्फ गाली गलौज की बल्कि कर्मचारी हाथापाई पर भी उतर आए ।

गौर करने वाली बात यह है कि, यह सारा मामला एक स्थानीय पत्रकार ने अपने फोन में वीडियो बनाकर कैप्चर कर लिया ।वही जब इस बात की भनक ठेके पर काम कर रहे कर्मचारियों को हुई तो उन्होंने स्थानीय पत्रकार पर भी हाथ उठाया व पत्रकार को धक्का मारकर उसके फोन को गिराने की कोशिश की।

आपको बता दें हाईवे के पास स्थापित हुए इस अंग्रेजी शराब के यह ठेका पहले भी कई बार विवादों में आ चुका है । वहीं ठेके के कर्मचारी लगातार गुंडाराज करते नजर आते हैं और जब इनके खिलाफ आवाज उठाई जाती है तो वह ऐसे ही हाथापाई और गाली-गलौज कर के मामले को दबाने की कोशिश करते हैं।

Also Read This

खौफनाक :देहरादून में कूड़े के ढेर में मिला युवती का शव, चेहरा बुरी तरह क्षतिग्रस्त; हत्या की आशंका

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के जामुनवाला में कूड़े के ढेर के पास बोरे...

भव्य कवि सम्मेलन ‘बज़्म-ए-अदब’ के साथ एसबीएस विश्वविद्यालय ने मनाया स्थापना दिवस

सरदार भगवान सिंह विश्वविद्यालय (एसबीएसयू), बालावाला ने अपने श्रद्धेय संस्थापक स्वर्गीय सरदार गुरचरण सिंह जी की जयंती के उपलक्ष्य में ‘बज़्म-ए-अदब’ शीर्षक से एक...

Related Posts