नैनिताल के इतिहास में पहली बार दिखी विशालकाय मछलियां। देखें तस्वीर….

नैनिताल के इतिहास में पहली बार दिखी विशालकाय मछलियां। देखें तस्वीर….   रिपोर्ट- कमल जगाती नैनीताल। उत्तराखंड की नैनीझील में रात के अंधेरे में विशालकाय मछलियां सतह पर पहली बार दिखी हैं। इन रहस्यमय मछलियों के बारे में कोई कुछ नहीं जानता। ये डरावनी मछलियां छोटे झुंड में कैमरे में कैद हुई हैं। नैनीताल में […]

नैनिताल के इतिहास में पहली बार दिखी विशालकाय मछलियां। देखें तस्वीर….

 

रिपोर्ट- कमल जगाती
नैनीताल। उत्तराखंड की नैनीझील में रात के अंधेरे में विशालकाय मछलियां सतह पर पहली बार दिखी हैं। इन रहस्यमय मछलियों के बारे में कोई कुछ नहीं जानता। ये डरावनी मछलियां छोटे झुंड में कैमरे में कैद हुई हैं।

नैनीताल में रात के समय झील में अब लाइट लगने से डाँठ क्षेत्र में बहुत रोशनी हो गई है। यहां सामान्यतः छोटे आकार की गोल्डन महाशीर, सिल्वर कार्प और ग्रास कार्प दिनभर देखने को मिलती हैं। लेकिन सुनसान रात में झील में रोशनी होने के बाद पहली बार विशालकाय महाशीर, सिल्वर कार्प और ग्रास कार्प देखी गई है।

ये मछलियां रात को कैमरे में कैद हुई है। सामान्य मछलियों से लगभग तीन गुना बड़ी आकर की इन मछलियों का मुंह खुलने के बाद भय का एहसास हो रहा है। इनकी संख्या अभी बेशक कम है, लेकिन जानकारी के अनुसार इनसे बड़ी साइज और संख्या में मछलियां कभी कभी रात को देखी जाती हैं।

सुनहरी, ग्रे और बैगनी रंग की इन मछलियों को मदमस्त होकर तैरते हुए आसानी से देखा जा सकता है। अमूमन पानी की सतह से नीचे रहने वाली ये मछलियां कुछ पल के लिए ही सतह पर आती हैं। इन विशालकाय मछलियों के डर से सामान्य मछलियां भयभीत हैं और वो झुण्ड में रहकर अपनी जान बचा रही हैं और एकसाथ विचरण कर रही हैं।

हालांकि इन विशालकाय मछलियों को शाकाहारी माना जाता है। इन मछलियों की जीवनी एक रहस्य है, ये क्या खाती हैं, कहाँ रहती हैं, कैसे रहती हैं, दोपहर में क्यों नहीं दिखती, सामान्य मछलियों की तरह जीवन क्यों नहीं जीती आदि आदि…?

Also Read This

बड़ी खबर : यमुनोत्री हाईवे चौड़ीकरण के बाद सौली गांव में भूधंसाव का आरोप। 11 परिवार प्रभावित, चार ने छोड़े घर

नौगांव (उत्तरकाशी)। नीरज उत्तराखंडी नौगांव क्षेत्र के सौली गांव में भूधंसाव की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बीते दिनों हुई भारी बारिश के...

बड़ी खबर : UKSSSC की 23 अगस्त को प्रस्तावित परीक्षा स्थगित, ये हैं वजह 

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 23 अगस्त...

Related Posts