नैनिताल के इतिहास में पहली बार दिखी विशालकाय मछलियां। देखें तस्वीर….

नैनिताल के इतिहास में पहली बार दिखी विशालकाय मछलियां। देखें तस्वीर….

 

रिपोर्ट- कमल जगाती
नैनीताल। उत्तराखंड की नैनीझील में रात के अंधेरे में विशालकाय मछलियां सतह पर पहली बार दिखी हैं। इन रहस्यमय मछलियों के बारे में कोई कुछ नहीं जानता। ये डरावनी मछलियां छोटे झुंड में कैमरे में कैद हुई हैं।

नैनीताल में रात के समय झील में अब लाइट लगने से डाँठ क्षेत्र में बहुत रोशनी हो गई है। यहां सामान्यतः छोटे आकार की गोल्डन महाशीर, सिल्वर कार्प और ग्रास कार्प दिनभर देखने को मिलती हैं। लेकिन सुनसान रात में झील में रोशनी होने के बाद पहली बार विशालकाय महाशीर, सिल्वर कार्प और ग्रास कार्प देखी गई है।

ये मछलियां रात को कैमरे में कैद हुई है। सामान्य मछलियों से लगभग तीन गुना बड़ी आकर की इन मछलियों का मुंह खुलने के बाद भय का एहसास हो रहा है। इनकी संख्या अभी बेशक कम है, लेकिन जानकारी के अनुसार इनसे बड़ी साइज और संख्या में मछलियां कभी कभी रात को देखी जाती हैं।

सुनहरी, ग्रे और बैगनी रंग की इन मछलियों को मदमस्त होकर तैरते हुए आसानी से देखा जा सकता है। अमूमन पानी की सतह से नीचे रहने वाली ये मछलियां कुछ पल के लिए ही सतह पर आती हैं। इन विशालकाय मछलियों के डर से सामान्य मछलियां भयभीत हैं और वो झुण्ड में रहकर अपनी जान बचा रही हैं और एकसाथ विचरण कर रही हैं।

हालांकि इन विशालकाय मछलियों को शाकाहारी माना जाता है। इन मछलियों की जीवनी एक रहस्य है, ये क्या खाती हैं, कहाँ रहती हैं, कैसे रहती हैं, दोपहर में क्यों नहीं दिखती, सामान्य मछलियों की तरह जीवन क्यों नहीं जीती आदि आदि…?

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts