बड़ी खबर : वन विभाग में आरक्षी भर्ती के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा। जानिए मामला।

बिजेंद्र राणा वन विभाग में आरक्षी भर्ती के नाम पर फर्जीवाड़ा सामने आया है। यूपी के कुछ युवाओं को पूर्व पीसीसीएफ जयराज की मुहर लगाकर ज्वाइनिंग लेटर दे दिए गए। शुक्रवार सुबह जब वह नियुक्ति पत्र लेकर पहुंचे तो फर्जीवाड़े का पता चला। बता दें कि, शुक्रवार को बरेली के कुछ युवा वन निगम मुख्यालय […]

बिजेंद्र राणा

वन विभाग में आरक्षी भर्ती के नाम पर फर्जीवाड़ा सामने आया है। यूपी के कुछ युवाओं को पूर्व पीसीसीएफ जयराज की मुहर लगाकर ज्वाइनिंग लेटर दे दिए गए। शुक्रवार सुबह जब वह नियुक्ति पत्र लेकर पहुंचे तो फर्जीवाड़े का पता चला।

बता दें कि, शुक्रवार को बरेली के कुछ युवा वन निगम मुख्यालय पहुंचे और वन विभाग में आरक्षी पद पर चयनित होने की बात की।

उन्होंने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से जारी नियुक्ति पत्र भी दिखाए। कर्मचारियों ने इन युवाओं को वन विभाग के राजपुर रोड स्थित मुख्यालय जाने को कहा।

जब युवा वन मुख्यालय पहुंचे तो वहां भी उन्होंने नियुक्ति पत्र दिखाए। एक जुलाई को जारी नियुक्ति पत्र में पूर्व पीसीसीएफ जयराज की मुहर लगी थी। जबकि, जयराज गत दिवस अक्टूबर में रिटायर हो चुके हैं।

वहीं प्रमुख वन संरक्षक राजीव भर्तरी से इस बारे में संज्ञान लिया तो उन्होंने कहा कि, हमने जो भर्तियां निकाली थीं, उसके तहत अभी किसी का चयन नहीं हुआ है। मुख्यालय पहुंचे युवाओं के साथ धोखाधड़ी हुई है। इस मामले की जांच करवाई जा रही है।

वहीं उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सचिव संतोष बडोनी ने कहा कि, हम कभी ऐसे पत्र जारी नहीं करते। हो सकता है कि नकल कराने में असफल रहे माफिया ने इस बार यह तरीका अपनाकर युवाओं को ठगा हो। युवा इस तरह के झांसे में ना आएं।

Also Read This

बड़ी खबर : यमुनोत्री हाईवे चौड़ीकरण के बाद सौली गांव में भूधंसाव का आरोप। 11 परिवार प्रभावित, चार ने छोड़े घर

नौगांव (उत्तरकाशी)। नीरज उत्तराखंडी नौगांव क्षेत्र के सौली गांव में भूधंसाव की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बीते दिनों हुई भारी बारिश के...

बड़ी खबर : UKSSSC की 23 अगस्त को प्रस्तावित परीक्षा स्थगित, ये हैं वजह 

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 23 अगस्त...

Related Posts