पुलिस ने पकड़े ईको फ्रेंडली चोर। जानिए क्यों चुराते है ईको कार के साइलेंसर।

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- उत्तराखंड के नैनीताल में अनोखे चोर पुलिस के हाथ लगे हैं जो केवल मारुति की ईको कार के साइलेंसर चोरी करते हैं । पुलिस का कहना है कि साइलेंसर में मिट्टी और राख के साथ प्लेटिनम पाया जाता है जो महंगी कीमत में बिकता है । नैनीताल पुलिस ने शुक्रवार देर रात […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-

उत्तराखंड के नैनीताल में अनोखे चोर पुलिस के हाथ लगे हैं जो केवल मारुति की ईको कार के साइलेंसर चोरी करते हैं । पुलिस का कहना है कि साइलेंसर में मिट्टी और राख के साथ प्लेटिनम पाया जाता है जो महंगी कीमत में बिकता है ।

नैनीताल पुलिस ने शुक्रवार देर रात तीन लोगों को चोरी करते हुए रंगेहाथों गिरफ्तार किया । चोर बारह पत्थर क्षेत्र में एक इको गाड़ी से साइलेंसर चोरी करते हुए गाड़ी मालिक के हत्थे चढ़ गए ।

वाहन स्वामी ने अपने साथियों के साथ मिलकर तीनों को पकड़ लिया और पुलिस को जानकारी दे दी । पुलिस तीनों को कोतवाली ले आई । इनमें एक ने अपना नाम हापुड़ के बहादुरगढ़ निवासी अफसर उर्फ फतेह खान बताया तो दूसरे ने हापुड़ निवासी कमाल अहमद और तीसरे ने हापुड़ निवासी रिहान खान बताया ।

ये तीनों टैक्सी डिज़ायर कार संख्या डी.एल.1 जेड.सी.3362 से नैनीताल व आसपास पहुंचे थे । इन लोगों से पुलिस को तत्काल दो साइलेंसर मिले, जबकी इन्होंने बताया कि उन्होंने भवाली, तल्लीताल और मल्लीताल से चार से 5 साइलेंसर चोरी किये हैं ।

चोरी करने वालों में अफसर खुद टैक्सी चलाता है, इसके पास तीन गाड़ियां हैं । बाकी लोग भी छोटा मोटा काम करते हैं ।

पुलिस को जानकारी मिली है कि साइलेंसर के अंदर मिट्टी और राख में प्लेटिनम मिलता है । ये बहुत ज्यादा रुपयों में बिकता है । नैनीताल पुलिस अब इस ईको फ्रेंडली चोरों पर नजर बनाए है । गुजरात और महाराष्ट्र में ये चोर ईको स्पोर्ट गाड़ियों से साइलेंसर चोरी करते हैं, इनमें सोने से भी महंगा मैटल मिलता है ।

Also Read This

बड़ी खबर : यमुनोत्री हाईवे चौड़ीकरण के बाद सौली गांव में भूधंसाव का आरोप। 11 परिवार प्रभावित, चार ने छोड़े घर

नौगांव (उत्तरकाशी)। नीरज उत्तराखंडी नौगांव क्षेत्र के सौली गांव में भूधंसाव की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बीते दिनों हुई भारी बारिश के...

बड़ी खबर : UKSSSC की 23 अगस्त को प्रस्तावित परीक्षा स्थगित, ये हैं वजह 

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 23 अगस्त...

Related Posts