उच्च न्यायालय ने विधायक को एस.सी.एस.टी.एक्ट और जान की धमकी देने वाले आरोपियों को दी बड़ी राहत

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-  उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने आज झबरेड़ा के विधायक देशराज कर्णवाल द्वारा जातिवादी गालियां और आपराधिक धमकी के आरोपियों को राहत देते हुए न केवल उनके खिलाफ दर्ज एफ.आई.आर.को निरस्त किया है बल्कि चार्जशीट को भी निरस्त कर दिया है । न्यायमूर्ति रविन्द्र मैठाणी की एकलपीठ ने 3 सितंबर को एक आदेश जारी […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- 

उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने आज झबरेड़ा के विधायक देशराज कर्णवाल द्वारा जातिवादी गालियां और आपराधिक धमकी के आरोपियों को राहत देते हुए न केवल उनके खिलाफ दर्ज एफ.आई.आर.को निरस्त किया है बल्कि चार्जशीट को भी निरस्त कर दिया है ।

न्यायमूर्ति रविन्द्र मैठाणी की एकलपीठ ने 3 सितंबर को एक आदेश जारी कर पंकज चौधरी व अन्य को राहत दी है । याचिकाकर्ता पंकज चौधरी व अन्य पर एस.सी.एस.टी.एक्ट के अलावा 147,153ए, 504, 50 आई.पी.सी.लगाई गई । ये शिकायत झबरेड़ा के विधायक देशराज कर्णवाल ने 19 मई 2021 को झबरेड़ा थाने में शिकायत दर्ज करते हुए मुकदमा दर्ज कराया था ।

शिकायतकर्ता ने कहा कि उन्होंने प्राइमरी हैल्थ सेंटर(पी.एच.सी.)का सवेरे दौरा किया । इस दौरान पंकज व चार अन्य लोग वहां पहुंचे और वीडियो बनाने लगे । इन्होंने विधायक को धमकाते हुए जान से मारने की धमकी दी । उन्होंने चम्मार गिततल कहते हुए विधायक देशराज को अपमानित किया ।

उन्होंने कहा कि तुम गुज्जरों के खिलाफ काम कर रहे हो और हमने तुम्हें जिताकर गलती करी है । इसपर विधायक की तरफ से एफ.आई.आर.आने के बाद जांच करते हुए चार्जशीट दायर की गई और आरोपियों पर शिकंजा कसता गया । इसके बाद पंकज चौधरी व अन्य एफ.आई.आर.और चार्जशीट को क्वेश(खत्म)करने की प्रार्थना लेकर उच्च न्यायालय पहुंचे ।

सुनवाई के बाद न्यायमूर्ति रविन्द्र मैठाणी की एकलपीठ ने कहा कि वीडियो फुटेज के आधार पर ये आरोप कहीं से भी सही नहीं कहे जा सकते हैं । एकलपीठ ने पंकज चौधरी व अन्य की याचिका को स्वीकार करते हुए विधायक देशराज कर्णवाल की एफ.आई.आर.और पुलिस जांच के बाद चार्जशीट समेत जिला एवं सत्र न्यायालय के संज्ञान को भी क्वेश कर दिया है ।

Also Read This

बड़ी खबर : यमुनोत्री हाईवे चौड़ीकरण के बाद सौली गांव में भूधंसाव का आरोप। 11 परिवार प्रभावित, चार ने छोड़े घर

नौगांव (उत्तरकाशी)। नीरज उत्तराखंडी नौगांव क्षेत्र के सौली गांव में भूधंसाव की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बीते दिनों हुई भारी बारिश के...

बड़ी खबर : UKSSSC की 23 अगस्त को प्रस्तावित परीक्षा स्थगित, ये हैं वजह 

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 23 अगस्त...

Related Posts