शराब के नशे में युवक गिरा खाई में । भाग्य से बचा।

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-  उत्तराखंड के नैनीताल में शराब के नशे में एक व्यक्ति गहरी खाई में पलट गया । दमकल विभाग के जवानों ने उन्हें निकालकर स्थानीय बी.डी.पाण्डे अस्पताल पहुंचाया जहां उसे सुरक्षित बताया गया। नैनीताल के तल्लीताल में नैशनल होटल के समीप कुछ लोग पैराफिट पर बैठकर शराब का सेवन कर रहे थे । […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- 

उत्तराखंड के नैनीताल में शराब के नशे में एक व्यक्ति गहरी खाई में पलट गया । दमकल विभाग के जवानों ने उन्हें निकालकर स्थानीय बी.डी.पाण्डे अस्पताल पहुंचाया जहां उसे सुरक्षित बताया गया।

नैनीताल के तल्लीताल में नैशनल होटल के समीप कुछ लोग पैराफिट पर बैठकर शराब का सेवन कर रहे थे । हल्द्वानी रोड की सुनसान जगह में रात के अंधेरे में शराब पीकर नशे में एक युवक पलट गया । युवक 60 फ़ीट गहरी खाई में गिर गया ।

युवक के भाग्य से वो खाई में गिरते समय एक पेड़ और फिर चैट पर गिरा । इससे उसकी जान बच गई । इसी जगह में कुछ वर्ष पूर्व कुत्तों से बचते हुए राजिस्थान से आई एक पर्यटक किशोरी की गिरकर मौत हो गई थी। युवक को दमकल विभाग की टीम ने तल्लीताल पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से स्थानीय बी.डी.पाण्डे अस्पताल पहुंचाया । युवक तल्लीताल के धोभी घाट का रहने वाला है जिसका नाम सुनील कुमार बताया गया है ।

Also Read This

बड़ी खबर : यमुनोत्री हाईवे चौड़ीकरण के बाद सौली गांव में भूधंसाव का आरोप। 11 परिवार प्रभावित, चार ने छोड़े घर

नौगांव (उत्तरकाशी)। नीरज उत्तराखंडी नौगांव क्षेत्र के सौली गांव में भूधंसाव की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बीते दिनों हुई भारी बारिश के...

बड़ी खबर : UKSSSC की 23 अगस्त को प्रस्तावित परीक्षा स्थगित, ये हैं वजह 

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 23 अगस्त...

Related Posts