बड़ी खबर : ढाई हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया चकबंदी लेखपाल..

विजिलेंस ने जनपद हरिद्वार में चकबंदी लेखपाल को ढाई हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। शिकायतकर्ता की ओर से सतर्कता अधिष्ठान पर शिकायत अंकित करायी गयी कि उसकी माता जी के नाम प्रहलादपुर खानपुर में स्थित कृषि भूमि, को आबादी में परिवर्तित करने की एवज में क्षेत्र के चकबन्दी लेखपाल […]

विजिलेंस ने जनपद हरिद्वार में चकबंदी लेखपाल को ढाई हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। शिकायतकर्ता की ओर से सतर्कता अधिष्ठान पर शिकायत अंकित करायी गयी कि उसकी माता जी के नाम प्रहलादपुर खानपुर में स्थित कृषि भूमि, को आबादी में परिवर्तित करने की एवज में क्षेत्र के चकबन्दी लेखपाल बृजमोहन सिंह द्वारा रिश्वत की माँग की जा रही है जिसके विरुद्ध वह कानूनी कार्यवाही चाहता हैं।
उक्त शिकायत पर कार्यवाही करते हुए आज “चकबंदी लेखपाल बृजमोहन सिंह, को शिकायतकर्ता से 2500 रु० (ढाई हजार रूपये) रिश्वत लेते हुए चकबन्दी कार्यालय बसेड़ी खादर, लक्सर जनपद हरिद्वार, से सतर्कता सेक्टर देहरादून की टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया है।
आरोपी की गिरफ्तारी उपरान्त सतर्कता अधिष्ठान देहरादून की टीम द्वारा अभियुक्त के आवास की तलाशी व अन्य स्थानों पर चल अचल सम्पत्ति के सम्बन्ध में पूछताछ जारी है।

Also Read This

हाईकोर्ट ब्रेकिंग : अघोषित फैसले को अपने पक्ष में बताना मंत्री गणेश जोशी को पड़ा भारी, दूसरी पीठ को किया रैफर

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):-उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की 'आय से अधिक संपत्ति' मामले में न्यायमूर्ति आलोक मेहरा की एकलपीठ ने पूर्व में...

बड़ी खबर : विस्फोट के बाद पहाड़ी से गिरा बोल्डर, प्रधान पति घायल

पिथौरागढ़।सुशील खत्री धारचूला चौदास वैली को जोड़ने वाली तवाघाट-नारायण आश्रम सड़क को खोलने के दौरान पहाड़ी से गिरे बोल्डर की चपेट में आने से छलमाछिलासो...

Related Posts