भाजपा प्रदेश महामंत्री बोले “नवनियुक्त राज्यपाल के अनुभव का राज्य को मिलेगा लाभ”

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-  उत्तराखंड के नैनीताल में भाजपा के प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट ने कहा कि नवनियुक्त राज्यपाल लेफ्टिनेंट जर्नल गुरमीत सिंह(से.नि.)के अनुभव का राज्य को लाभ मिलेगा । सीमा विवाद पर चीन से वार्ता करने वाले सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी को चीन की सीमा से लगे उत्तराखंड की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नैनीताल में स्वतंत्रता […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- 

उत्तराखंड के नैनीताल में भाजपा के प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट ने कहा कि नवनियुक्त राज्यपाल लेफ्टिनेंट जर्नल गुरमीत सिंह(से.नि.)के अनुभव का राज्य को लाभ मिलेगा । सीमा विवाद पर चीन से वार्ता करने वाले सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी को चीन की सीमा से लगे उत्तराखंड की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

नैनीताल में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित गोविंद बल्लभ पंत जयंती में प्रतिभाग करने पहुंचे सुरेश भट्ट ने मीडिया से मुलाकात की । उन्होंने राज्यपाल बेबी रानी मौर्य के इस्तीफे के बाद राष्ट्रपति द्वारा मनोनीत उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जर्नल गुरमीत सिंह(से.नि.)को चीन मामलों में अनुभवी बताया ।

लेफ्टिनेंट जर्नल गुरमीत सिंह चीन से संबंधित मामलों के माहिर माने जाते हैं । गुरमीत ने चार दशकों तक फौज का हिस्सा रहते हुए परम विशिष्ठ सेवा मैडल, युद्ध सेवा मैडल, अति विशिष्ठ सेवा मैडल जैसे कई सम्मान पाए हैं ।

उन्होंने अंतराष्ट्रीय सैन्य अभियान में हिस्सा लिया है । उन्होंने सीमा से जुड़े मसलों और सैन्य विषयों पर बात करने के लिए सात बार चीन का दौरा भी किया।

सुरेश भट्ट ने कहा कि सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण उत्तराखंड के लिए राष्ट्रपति ने लेफ्टिनेंट जर्नल गुरमीत सिंह(से.नि.)को चुना है जिनके अनुभव का लाभ प्रदेश समेत पूरे देश को मिलेगा ।

Also Read This

बड़ी खबर : यमुनोत्री हाईवे चौड़ीकरण के बाद सौली गांव में भूधंसाव का आरोप। 11 परिवार प्रभावित, चार ने छोड़े घर

नौगांव (उत्तरकाशी)। नीरज उत्तराखंडी नौगांव क्षेत्र के सौली गांव में भूधंसाव की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बीते दिनों हुई भारी बारिश के...

बड़ी खबर : UKSSSC की 23 अगस्त को प्रस्तावित परीक्षा स्थगित, ये हैं वजह 

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 23 अगस्त...

Related Posts