बड़ी खबर : कैबिनेट मंत्री की पुत्रवधू ने पेश की टिकट की दावेदारी ।

वर्तमान कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत की पुत्रवधू अनुकृति गुसाईं ने लैंसडाउन विधानसभा सीट से टिकट की दावेदारी पेश की है। अनुकृति गुसाईं के आगामी 2022 में विधानसभा चुनाव लड़ने की चर्चाएं लंबे समय से चल रही हैं । अनुकृति ने खुलकर चुनाव लड़ने का दावा नही किया है। इसलिए अनुकृति  किस दल से चुनाव […]

वर्तमान कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत की पुत्रवधू अनुकृति गुसाईं ने लैंसडाउन विधानसभा सीट से टिकट की दावेदारी पेश की है। अनुकृति गुसाईं के आगामी 2022 में विधानसभा चुनाव लड़ने की चर्चाएं लंबे समय से चल रही हैं ।

अनुकृति ने खुलकर चुनाव लड़ने का दावा नही किया है। इसलिए अनुकृति  किस दल से चुनाव लड़ेंगी यह स्पष्ट नहीं हैं।

कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत की पुत्रवधू अनुकृति गुसाईं ने इशारों-इशारों में यह स्पष्ट कर दिया है कि वो आगामी 2022 विधानसभा चुनाव के चुनावी मैदान में कूदने को तैयार है।अनुकृति ने बातों बातों में यह भी स्पष्ट कर दिया है कि लैंसडाउन विधानसभा सीट से ही चुनाव लड़ेंगी।

अनुकृति ने इशारों इशारों में लैंसडाउन में विकास कार्य पर सवाल उठाये। वहां की सड़कें इतनी खराब है कि कई बार महिलाएं अस्पताल पहुंचने से पहले ही बच्चे को जन्म दे देती हैं। या फिर जच्चा-बच्चा की मौत भी हो जाती है। अनुकृति लैंसडाउन की बेटी है और लैंसडाउन के लिए कुछ करना चाहती है।

अनुकृति ने बताया कि वह क्षेत्र में लगातार महिलाओं के लिए कार्य कर रही हैं क्योंकि एनजीओ के माध्यम से महिलाओं को कार्य दिया जा रहा है।

अनुकृति ने कहा कि हमारे उत्तराखंड के लोग महिलाएं और लैंसडाउन के लोग अगर मुझ पर भरोसा करेंगे, तो मैं तैयार हूं और अगर वह मुझ पर भरोसा करते हैं तो मैं उनके भरोसे पर खरा उतरूंगी। महिला एवं बाल उत्थान एनजीओ के माध्यम से हम लगातार यह कोशिश कर रहे हैं कि वहां की महिलाओं और क्षेत्र को किस तरह से आगे बढ़ाएं।

Also Read This

बड़ी खबर : यमुनोत्री हाईवे चौड़ीकरण के बाद सौली गांव में भूधंसाव का आरोप। 11 परिवार प्रभावित, चार ने छोड़े घर

नौगांव (उत्तरकाशी)। नीरज उत्तराखंडी नौगांव क्षेत्र के सौली गांव में भूधंसाव की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बीते दिनों हुई भारी बारिश के...

बड़ी खबर : UKSSSC की 23 अगस्त को प्रस्तावित परीक्षा स्थगित, ये हैं वजह 

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 23 अगस्त...

Related Posts