थराली विश्व फार्मेसिस्ट दिवस के अवसर पर इस फार्मासिस्ट ने जीता जनता का दिल

रिपोर्ट / गिरिश चंदोला थराली।  विश्व फार्मासिस्ट दिवस को जहां अन्य फार्मसिस्ट अपने अपने तरीके से मना रहें हैं,वही इस दिवस को राजकीय एलोपैथिक चिकित्सालय कुराड़ में तैनात फार्मासिस्ट मदन गुसाईं ने अनोखे तरीके से मनाया हैं।  इसके तहत उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र थराली एवं स्वास्थ्य केंद्र कुराड में ओपीडी और आईपीडी पर्ची के सभी […]

रिपोर्ट / गिरिश चंदोला

थराली।

 विश्व फार्मासिस्ट दिवस को जहां अन्य फार्मसिस्ट अपने अपने तरीके से मना रहें हैं,वही इस दिवस को राजकीय एलोपैथिक चिकित्सालय कुराड़ में तैनात फार्मासिस्ट मदन गुसाईं ने अनोखे तरीके से मनाया हैं।

 इसके तहत उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र थराली एवं स्वास्थ्य केंद्र कुराड में ओपीडी और आईपीडी पर्ची के सभी शुल्कों का भुगतान स्वयं करने का फैसला किया।

 इसके तहत शनिवार को दोनों चिकित्सालयों में सभी रोगियों के पर्चें निशुल्क काटे गए।उनकी इस पहल का स्वास्थ्यकर्मियों सहित आमजन ने जमकर सराहना की हैं।

 

फार्मासिस्ट दिवस की बधाई देते हुए कहा कि इस दिन को वे पिछले कुछ वर्षों से इसी तरह से मनाते हुए आ रहे हैं ।

 

उन्होंने कहा कि आमजन की सेवा और सहायता करते हुए इस दिन को विशेष बनाने के लिए उनके द्वारा ये शुरुआत की गई थी ।

साथ ही उन्होंने कहा कि अपने पेशे से जुड़े हरेक दिवस पर यदि अधिकारी कर्मचारी निःस्वार्थ भाव से आमजन की सहायता के लिए आगे आएं तो जरूरतमंद की मदद भी की जा सकेगी और उस दिन का महत्व भी बना रहेगा ।

फार्मासिस्ट मदन गुसाईं की इस पहल की स्थानीय व्यक्तियों के साथ साथ जनप्रतिनिधियों सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के कर्मियों ने भी भूरी भूरी प्रशंसा की है।

 

Also Read This

बड़ी खबर : यमुनोत्री हाईवे चौड़ीकरण के बाद सौली गांव में भूधंसाव का आरोप। 11 परिवार प्रभावित, चार ने छोड़े घर

नौगांव (उत्तरकाशी)। नीरज उत्तराखंडी नौगांव क्षेत्र के सौली गांव में भूधंसाव की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बीते दिनों हुई भारी बारिश के...

बड़ी खबर : UKSSSC की 23 अगस्त को प्रस्तावित परीक्षा स्थगित, ये हैं वजह 

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 23 अगस्त...

Related Posts