आम आदमी पार्टी के कार्यक्रम में मोदी भक्त लड़की ने मचाया हंगामा।

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):–  उत्तराखंड के नैनीताल में आम आदमी पार्टी के कार्यक्रम के दौरान एक मोदी भक्त लड़की ने हंगामा कर दिया ।  कर्नल कोठियाल के मंच से बोलने की अनुमति मांग रही लड़की ने घंटों रुकने के बावजूद बोलने का मौका नहीं देने के खिलाफ हंगामा किया । पुलिस ने लड़की को कोई नियम […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):

 उत्तराखंड के नैनीताल में आम आदमी पार्टी के कार्यक्रम के दौरान एक मोदी भक्त लड़की ने हंगामा कर दिया । 

कर्नल कोठियाल के मंच से बोलने की अनुमति मांग रही लड़की ने घंटों रुकने के बावजूद बोलने का मौका नहीं देने के खिलाफ हंगामा किया । पुलिस ने लड़की को कोई नियम कानून नहीं तोड़ने के कारण जाने दिया ।

      नैनीताल के राम सेवक सभा मंच पर आज आम आदमी पार्टी की सभा हुई । तल्लीताल से मल्लीताल पहुंचे जुलूस के बाद पार्टी के शीर्ष नेताओं ने अपनी बातें रखी । इस बीच वहां  नैनीताल निवासी सौम्या कांडपाल इंतजार कर रही थी । सभा संचालित हुई और एक एक कर कुछ वक्ताओं ने अपनी बात रखी । 

कर्नल कोठियाल के भाषण के बाद सभा सम्पन्न हुई तो वहां खड़ी सौम्या भड़क गई । काली जीन्स और काली सफेद स्वेटर के साथ चश्मा पहने सौम्या मुख्य मंच पर माइक से आम सभा को संबोधित करना चाहती थी । 

सौम्या का कहना था कि उसे घंटों से ये कहकर बैठाया गया कि उसे बोलने का मौका दिया जाएगा । जब सभा उठने लगी और सौम्या को बोलने का मौका नहीं दिया गया तो वो मंच पर ही बिफर गई । सौम्या ने कर्नल अजय कोटयाल के सामने जोर से अपनी नाराजगी रखी । इसके बाद पुलिस ने सौम्या को चारों तरफ से घेर लिया और मंच से दूर करने का प्रयास किया । इसी बीच आप के लीडरों ने रो रही सौम्या को अपनी बात रखने को कहा । 

सौम्या ने कहा कि आप सभी राजनीतिक पार्टियां देश के लिए नहीं सोचती हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अच्छा काम कर रहे हैं तो उनका आप बेवजह विरोध करते हो । 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भक्त सौम्या ने कहा कि राजनीतिक पार्टियां चुनाव से पहले अपना चेहरा दिखती हैं लेकिन नरेंद्र मोदी हमेशा देश के बारे में सोचते हैं, आजकल भी वो अमेरिका काम के सिलसिले से गए हैं । 

पुलिस ने कहा कि सौम्या ने कोई नियम कानून का उल्लंघन नहीं किया है, वह एक आम आदमी की तरह आई थी और अपनी बात रखने का प्रयास कर रही थी इसलिए उसके खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं कि गई है ।

Also Read This

बड़ी खबर : यमुनोत्री हाईवे चौड़ीकरण के बाद सौली गांव में भूधंसाव का आरोप। 11 परिवार प्रभावित, चार ने छोड़े घर

नौगांव (उत्तरकाशी)। नीरज उत्तराखंडी नौगांव क्षेत्र के सौली गांव में भूधंसाव की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बीते दिनों हुई भारी बारिश के...

बड़ी खबर : UKSSSC की 23 अगस्त को प्रस्तावित परीक्षा स्थगित, ये हैं वजह 

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 23 अगस्त...

Related Posts