बेमौसमी आसमानी आफत ने किसानों की आजीविका पर फेरा पानी।

बोलती तस्वीर ! नीरज उत्तराखण्डी  जनपद उत्तरकाशी के पुरोला विकास खण्ड अंतर्गत कमल सिराईं व रामा सिराईं पट्टी  लाल चावल उत्पादन के लिए मशहूर है ।  नगदी फसलों के साथ लाल चावल की खेती यहां के किसानों की आजीविका का मुख्य साधन है। लेकिन बेमौसमी बारिश ने किसानों की आजीविका संकट में डाल दी है।  […]

बोलती तस्वीर !

नीरज उत्तराखण्डी 

जनपद उत्तरकाशी के पुरोला विकास खण्ड अंतर्गत कमल सिराईं व रामा सिराईं पट्टी  लाल चावल उत्पादन के लिए मशहूर है । 

नगदी फसलों के साथ लाल चावल की खेती यहां के किसानों की आजीविका का मुख्य साधन है। लेकिन बेमौसमी बारिश ने किसानों की आजीविका संकट में डाल दी है। 

आजकल धान की कटाई चरम पर है किसानों ने धान काटकर खेतों में मडाई के लिए रखा है लेकिन अचानक आसमानी आफत ने किसानों की आशाओं और अपेक्षाओं पर पानी फेर दिया है। खेतों पर कटा धान बेमौसमी बारिश से भीग जाने से खराब हो गया है।

 स्वील गांव के किसान ज्ञानेंद्र लाल, कुलदीप चौहान, अर्जुन चौहान, अंकित चौहान, यशवीर चौहान ने कहा कि बेमौसमी बारिश ने खेतों पर कटी धान की फसल भीगने से नष्ट हो गई है। उन्होंने किसानों को  नष्ट हुई फसलों उचित मुआवजा दिलाये जाने की मांग की है।

Also Read This

बड़ी खबर : यमुनोत्री हाईवे चौड़ीकरण के बाद सौली गांव में भूधंसाव का आरोप। 11 परिवार प्रभावित, चार ने छोड़े घर

नौगांव (उत्तरकाशी)। नीरज उत्तराखंडी नौगांव क्षेत्र के सौली गांव में भूधंसाव की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बीते दिनों हुई भारी बारिश के...

बड़ी खबर : UKSSSC की 23 अगस्त को प्रस्तावित परीक्षा स्थगित, ये हैं वजह 

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 23 अगस्त...

Related Posts