रपटे के समीप बाइक के मृत सवार को जंगल से कॉम्बिंग कर बरामद किया ।

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-  उत्तराखंड के नैनीताल में बरसाती पानी के तेज बहाव की भेंट चढ़े मोटर साइकिल चालक के शव को पुलिस ने खोज निकाला है । मृतक होटल में काम करता था जो ड्यूटी के बाद अपने घर जा रहा था और रपटे के तेज बहाव में बह गया । पुलिस ने शव को […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-

 उत्तराखंड के नैनीताल में बरसाती पानी के तेज बहाव की भेंट चढ़े मोटर साइकिल चालक के शव को पुलिस ने खोज निकाला है ।

मृतक होटल में काम करता था जो ड्यूटी के बाद अपने घर जा रहा था और रपटे के तेज बहाव में बह गया । पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्ट मॉर्टम के लिए भेज दिया है ।

        नैनीताल से 17 किलोमीटर दूर चोपड़ा गांव निवासी 34 वर्षीय मनोज कुमार मंगलवार शाम निजी होटल की ड्यूटी कर अपने घर लौटरहे थे । इस दौरान लगातार हो रही बरसात के कारण नदी नाले उफान पर थे । 

मोटरसाइकिल से नैनीताल से लौटे मनोज ने ताकुला के समीप एक पानी के रपटे को पार करने का प्रयास किया । माना जा रहा है कि वहां फिसलकर मनोज पानी के साथ बह गया । उसकी मोटरसाइकिल सड़क के समीप लावारिस हालात में मिली  । सूचना के बाद पुलिस ने मनोज की तलाश में सी.ओ.सिटी नैनीताल संदीप नेगी के नेतृत्व में जंगलों की कॉम्बिंग की गई। मनोज का शव कुछ दूरी पर बहते पानी से बरामद हुआ । पुलिस ने बताया कि शव को पंचायतनामा और पोस्ट मॉर्टम के लिए भेज दिया है ।

Also Read This

बड़ी खबर : यमुनोत्री हाईवे चौड़ीकरण के बाद सौली गांव में भूधंसाव का आरोप। 11 परिवार प्रभावित, चार ने छोड़े घर

नौगांव (उत्तरकाशी)। नीरज उत्तराखंडी नौगांव क्षेत्र के सौली गांव में भूधंसाव की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बीते दिनों हुई भारी बारिश के...

बड़ी खबर : UKSSSC की 23 अगस्त को प्रस्तावित परीक्षा स्थगित, ये हैं वजह 

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 23 अगस्त...

Related Posts