सचिव ह्यांकी दो दिन पहले डूब क्षेत्र में खड़े थे, अब बरसात से सूखाताल क्षेत्र जलमग्न ।

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-  उत्तराखंड के नैनीताल स्थित सूखाताल में दो दिन पूर्व निरीक्षण के लिए खड़े कार्मिक सचिव अरविंद सिंह ह्यांकी के स्थान पर अब पानी ही पानी भरा हुआ है ।  ह्यांकी और उनके अधिकारियों की टीम वाली हर एक जगह अब पानी में डूबी नजर आ रही है । हम आपको दो नजारे […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- 

उत्तराखंड के नैनीताल स्थित सूखाताल में दो दिन पूर्व निरीक्षण के लिए खड़े कार्मिक सचिव अरविंद सिंह ह्यांकी के स्थान पर अब पानी ही पानी भरा हुआ है । 

ह्यांकी और उनके अधिकारियों की टीम वाली हर एक जगह अब पानी में डूबी नजर आ रही है । हम आपको दो नजारे दिखा रहे हैं, एक में सचिव अरविंद ह्यांकी अपने अधिकारियों को निर्देश देते हुए और दूसरा उसी स्थान में पानी की झील बनी हुई ।

          नैनीताल झील की जीवनदायनी सूखाताल झील में बरसातों के दौरान पानी जमा होता है और लगभग तीन माह में रीसता हुआ नैनीझील को स्वच्छ पानी के रूप में मिलता है । 

पिछले कुछ वर्षों में इस क्षेत्र में अत्यधिक अतिक्रमण होने के बाद यहां जमा पानी की निकासी करवाने का दबाव बनाया जाने लगा । 

प्रशासन, अतिक्रमणकारियों के सामने बौना सिद्ध हुआ जिसके बाद सूखाताल को बरसातों में भी पानी निकासी कराकर सूखा ही रखा जाने लगा । आयुक्त रहते अरविंद ह्यांकी ने इस बात को समझा और यहां के लिए एक प्रोजेक्ट स्वीकृत करवाया ।

 सूखाताल के सौन्दर्यकरण का काम तेजी से चलने लगा । अरविंद ह्यांकी के ट्रांसफर के बाद अब वो कार्मिक सचिव बनकर अपने महत्वकांशी प्रोजेक्ट को देखने आए थे । सूखाताल को पानी सप्लाई करने वाली नालियों को ठीक करते ही झील में खूब पानी भर गया । 

उत्तराखंड सरकार के कार्मिक सचिव अरविंद ह्यांकी बीती 16 अक्टूबर को सूखाताल झील के पुनर्निर्माण का निरीक्षण करने पहुंचे थे । उनके आने के एक दिन के बाद 18 अक्टूबर को ही भारी बरसात के साथ झील लबालब भर गई ।

Also Read This

बड़ी खबर : यमुनोत्री हाईवे चौड़ीकरण के बाद सौली गांव में भूधंसाव का आरोप। 11 परिवार प्रभावित, चार ने छोड़े घर

नौगांव (उत्तरकाशी)। नीरज उत्तराखंडी नौगांव क्षेत्र के सौली गांव में भूधंसाव की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बीते दिनों हुई भारी बारिश के...

बड़ी खबर : UKSSSC की 23 अगस्त को प्रस्तावित परीक्षा स्थगित, ये हैं वजह 

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 23 अगस्त...

Related Posts