स्वास्थ सेवाओं के बुरे हाल चौबट्टाखाल विधानसभा के नोगोंखाल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रैबीज का टीका तक नहीं

इंद्रजीत असवाल चौबट्टाखाल पौड़ी गढ़वाल  सतपुली : स्वास्थ्य व्यवस्था के खस्ताहाल की खबरें आये दिन सोसल मीडिया की सुर्खियां बनी रहती है।सरकार आये दिन पहाड़ की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने की बात करती रहती है। विगत दिनों में पर्यटन मंत्री व चौबट्टाखाल विधानसभा विधायक सतपाल महाराज जी के द्वारा काफी अस्पतालों में स्वास्थ्य उपकरण […]

इंद्रजीत असवाल

चौबट्टाखाल पौड़ी गढ़वाल 

सतपुली :

स्वास्थ्य व्यवस्था के खस्ताहाल की खबरें आये दिन सोसल मीडिया की सुर्खियां बनी रहती है।सरकार आये दिन पहाड़ की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने की बात करती रहती है।

विगत दिनों में पर्यटन मंत्री व चौबट्टाखाल विधानसभा विधायक सतपाल महाराज जी के द्वारा काफी अस्पतालों में स्वास्थ्य उपकरण व पैथोलॉजी लैब ,अल्ट्रासाउंड मशीनें दी गई थी , लेकिन कई अस्पतालों में ये मशीनें शो पीस बनी हुई है।

हालात ये है अस्पतालों में मामूली दवाई टीके भी मौजूद नही है। ग्राम प्रधान दीपक पांथरी नोगोंखाल ने बताया कि उनके प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नोगोंखाल में विगत दिनों में सतपाल महाराज जी के द्वारा पैथोलॉजी लैब का उद्घाटन किया गया था लेकिन ये लैब आज भी सो पीस बनी हुई है इसमे काम नही हो रहा है ।

उन्होनें बताया कि कल उनको कुत्ते ने काट दिया था, जिससे वे नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नोगोंखाल में गए तो वहाँ पर उनको रैबीज का इंजेक्सन भी नही मिला ।जिससे उनको वहा से 40किलोमीटर दूर सतपुली आना पड़ा, उन्होंने कहा कि महाराज जी लैब आदि तो लगती रहेंगी ।पहले स्वास्थ केंद्रों में दवाई दीजिये ताकि लोगो को छोटी छोटी दवाई के लिए दूर न भागना पड़े।

हमारे द्वारा 50 टीकों की मांग की गई थी लेकिन हमें 20 ही मिले जो 12 अक्टूबर तक समाप्त हो गए थे और टीकों के लिए मांग की गई है जल्दी उपलब्ध होंगे, ग्राम प्रधान हमारे पास टीके के लिए आये थे उस वक्त टीका उपलब्ध नही था इसलिये नही लगा पाए।

 

Also Read This

बड़ी खबर : यमुनोत्री हाईवे चौड़ीकरण के बाद सौली गांव में भूधंसाव का आरोप। 11 परिवार प्रभावित, चार ने छोड़े घर

नौगांव (उत्तरकाशी)। नीरज उत्तराखंडी नौगांव क्षेत्र के सौली गांव में भूधंसाव की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बीते दिनों हुई भारी बारिश के...

बड़ी खबर : UKSSSC की 23 अगस्त को प्रस्तावित परीक्षा स्थगित, ये हैं वजह 

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 23 अगस्त...

Related Posts