देखें वीडियो : कांग्रेस प्रदेशध्यक्ष गणेश गोदियाल ने दिया विवादास्पद बयान

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- उत्तराखंड के नैनीताल पहुंचे कांग्रेस पार्टी के प्रदेशध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा वर्ष 2013 की आपदा नियंत्रण में विफल रहे पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा और शीर्षस्थ नेता(संभवतःआपदा प्रबंधन मंत्री यशपाल आर्या)को पार्टी से हाई कमान ने कठोर निर्णय लेते हुए इन्हें बाहर का रास्ता दिखाया था । कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गणेश गोदियाल […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-

उत्तराखंड के नैनीताल पहुंचे कांग्रेस पार्टी के प्रदेशध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा वर्ष 2013 की आपदा नियंत्रण में विफल रहे पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा और शीर्षस्थ नेता(संभवतःआपदा प्रबंधन मंत्री यशपाल आर्या)को पार्टी से हाई कमान ने कठोर निर्णय लेते हुए इन्हें बाहर का रास्ता दिखाया था ।

कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गणेश गोदियाल ने नैनीताल पहुंचकर मीडिया से बात करते हुए एक विवादास्पद बयान दिया है । उन्होंने कहा है कि वर्ष 2013 की आपदा में विफल रहने पर तत्कालीन मुख्यमंत्री व अन्य शीर्ष नेताओं को दण्ड स्वरूप हाई कमान ने बाहर का रास्ता दिखाया था ।

आपदा पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि आपदा प्रभावित लोगों का बहुत बुरा हाल है, उनका सबकुछ नष्ट हो गया है । गोदियाल ने कहा कि प्रभावित लोग बड़ी उम्मीद से कांग्रेस की तरफ देख रहे हैं  ।

उनका कहना है कि इस सरकार का बचा हुआ दो महीने का समय कैसे कटेगा ?

उन्होंने सवाल उठाए की अगर आपदा में सबकुछ खो चुके लोगों को तत्काल राहत नहीं मिलती है तो ऐसी सरकार का क्या फायदा है ।

गणेश गोदियाल ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से ये सवाल किया है कि क्या कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व की तरह वो भी निर्णय  ले सकते हैं  ।

Also Read This

बड़ी खबर : यमुनोत्री हाईवे चौड़ीकरण के बाद सौली गांव में भूधंसाव का आरोप। 11 परिवार प्रभावित, चार ने छोड़े घर

नौगांव (उत्तरकाशी)। नीरज उत्तराखंडी नौगांव क्षेत्र के सौली गांव में भूधंसाव की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बीते दिनों हुई भारी बारिश के...

बड़ी खबर : UKSSSC की 23 अगस्त को प्रस्तावित परीक्षा स्थगित, ये हैं वजह 

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 23 अगस्त...

Related Posts