दुःखद : आपदा में 34 मौतें,7 घायल और एक लापता।

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-  उत्तराखंड के नैनीताल जिले में लेटेस्ट अपडेट के अनुसार आज 34 मौतें रिपोर्ट हुई हैं जबकी 7 घायल और एक लापता है । इसके अलावा नैनीताल जिले में मकान और पशुओं का भी काफी नुकसान देखने को मिला है । जिला आपदा प्रबंधन विभाग दिन रात प्रहरी बनकर जिले के कोने कोने […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- 

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में लेटेस्ट अपडेट के अनुसार आज 34 मौतें रिपोर्ट हुई हैं जबकी 7 घायल और एक लापता है । इसके अलावा नैनीताल जिले में मकान और पशुओं का भी काफी नुकसान देखने को मिला है । जिला आपदा प्रबंधन विभाग दिन रात प्रहरी बनकर जिले के कोने कोने पर नजर बनाए हुए है ।

नैनीताल के आपदा प्रबंधन विभाग से मिले आंकड़ों के अनुसार जिले में आपदा से 34 मौतें, 7 लोग घायल, एक मलुवे में दबा या लापता हुआ है ।

इसी को अगर हम तहसीलवार देखें तो नैनीताल तहसील में सबसे ज्यादा 16 मौतें हुई है, जबकी धारी तहसील में 11 लोगों ने अपनी जान गँवाई है । धारी तहसील क्षेत्र में सबसे ज्यादा 4 लोग घायल हुए, नैनीताल तहसील में 2 जबकी कोश्याकुटोली में 1 घायल हुआ है ।

लापता या गायब में रामनगर की एक बच्ची शामिल है, जो नदी में बह गई थी । छोटे पशुओं की मौत को अगर देखें तो नैनीताल तहसील में 25, कोश्याकुटोली में 13, धारी और रामनगर में दो दो की मौत हुई है । इसी क्रम में बड़े पशुओं की मौत की संख्या में कोश्याकुटोली में 14, रामनगर में 9, धारी में 7 और नैनीताल में 6 मौतें हुई हैं । इसके अलावा एक मामले में कालाढूंगी में 4000 पोल्ट्री का नुकसान हुआ है । मकानों के पूर्ण नुक्सान में सबसे अधिक रामनगर में 43, नैनीताल में 12, लालकुआं में एक और धारी में एक मकान ढह गया है । विभाग इन दुर्गम और अति दुर्गम क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति ठप होने और मोबाइल नैटवर्क प्रॉब्लम होने के कारण सैटेलाइट फोन से संपर्क साध रहा है ।

अपर जिला मैजिस्ट्रेट अशोक जोशी ने बताया कि कुछ शव निकाल लिए गए हैं । वो अधिकतर बिहार के मजदूर हैं जिन्हें सेना के हैलीकॉप्टर से रैस्क्यू कर दिल्ली तक पहुंचाया जा रहा है ।

Also Read This

बड़ी खबर : यमुनोत्री हाईवे चौड़ीकरण के बाद सौली गांव में भूधंसाव का आरोप। 11 परिवार प्रभावित, चार ने छोड़े घर

नौगांव (उत्तरकाशी)। नीरज उत्तराखंडी नौगांव क्षेत्र के सौली गांव में भूधंसाव की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बीते दिनों हुई भारी बारिश के...

बड़ी खबर : UKSSSC की 23 अगस्त को प्रस्तावित परीक्षा स्थगित, ये हैं वजह 

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 23 अगस्त...

Related Posts