हाई कोर्ट ने एस.एस.जी.विश्वविद्यालय के वी.सी.की नियुक्ति निरस्त की ।

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल): उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने सोबन सिंह जीना विश्यविद्यालय के नवनियुक्त वाइस चान्सलर एन.एस.भंडारी की नियुक्ति के खिलाफ दायर जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए नियुक्ति को यू.जी.सी.की नियमावली के विरुद्ध मानते हुए निरस्त कर दिया है। न्यायालय ने अपने आदेश में यह भी कहा है कि उन्होंने यू.जी.सी.की नियमावली के अनुसार दस […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):

उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने सोबन सिंह जीना विश्यविद्यालय के नवनियुक्त वाइस चान्सलर एन.एस.भंडारी की नियुक्ति के खिलाफ दायर जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए नियुक्ति को यू.जी.सी.की नियमावली के विरुद्ध मानते हुए निरस्त कर दिया है।
न्यायालय ने अपने आदेश में यह भी कहा है कि उन्होंने यू.जी.सी.की नियमावली के अनुसार दस साल की अनिवार्य प्रोफेसरशिप नही की है।
मुख्य न्यायाधीश आर.एस.चौहान और न्यायमूर्ति एन.एस.धनिक की खण्डपीठ ने माम्ल के में सुनवाई की।
मामले के अनुसार देहरादून निवासी रविन्द्र जुगराण ने जनहित याचिका दायर कर कहा था है कि, राज्य सरकार ने सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के नवनियुक्त वाइस चान्सलर एन.एस.भंडारी की नियुक्ति यू.जी.सी.की नियमावली को दरकिनार करके कर दी है।

याचिकर्ता का कहना है कि यू.जी.सी.की नियमावली के अनुसार वाइस चान्सलर नियुक्त होने के लिए दस साल की प्रोफेसरशिप होनी आवश्यक है, जबकि एन.एस.भंडारी ने करीब आठ साल की प्रोफेसरशिप की है। बाद में प्रोफेसर भंडारी उत्तराखंड पब्लिक सर्विस कमीशन के मेंबर नियुक्त हो गए थे, उस दौरान की सेवा उनकी प्रोफेसरशिप में नहीं जोड़ी जा सकता है।

इसलिए उनकी नियुक्ति अवैध है और उनको पद से हटाया जाए। न्यायालय ने मामले में सुनवाई के बाद नियुक्ति को यू.जी.सी.की नियमावली के विरुद्ध मानते हुए निरस्त कर दिया है ।

Also Read This

बड़ी खबर : UKSSSC की 23 अगस्त को प्रस्तावित परीक्षा स्थगित, ये हैं वजह 

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 23 अगस्त...

हादसा: यहां खाई में गिरी 22 यात्रियों से भरी बस, देखें रेस्क्यू वीडियो

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल कगाती, नैनीताल):-ऊत्तराखण्ड के मुक्तेश्वर में पर्यटकों से भरी बस गहरी खाई में गिरने से हड़कंप। एन.डी.आर.एफ. पुलिस, एस.डी.आर.एफ.और स्थानीय लोगों की मदद...

Related Posts