ऋषिकेश एम्स पर नियुक्तियों में घालमेल के बड़े आरोप। यूकेडी ने किया विरोध प्रदर्शन

विजेंद्र राणा पहाड़ में लचर स्वास्थ्य सुविधाओं के मध्य नजर बड़े सार्थक प्रयासों से ऋषिकेश में एम्स की स्थापना हुई और लगा कि अब उत्तराखंड के लोगों को सुलभ चिकित्सा के लिए दिल्ली और चंडीगढ़ नहीं जाना पड़ेगा, परंतु यह बातें समय के साथ-साथ धरी की धरी रह गई। ऋषिकेश ऐम्स और विवादों का पुराना […]

विजेंद्र राणा

पहाड़ में लचर स्वास्थ्य सुविधाओं के मध्य नजर बड़े सार्थक प्रयासों से ऋषिकेश में एम्स की स्थापना हुई और लगा कि अब उत्तराखंड के लोगों को सुलभ चिकित्सा के लिए दिल्ली और चंडीगढ़ नहीं जाना पड़ेगा, परंतु यह बातें समय के साथ-साथ धरी की धरी रह गई। ऋषिकेश ऐम्स और विवादों का पुराना नाता रहा है।

एम्स में 2018 से 2020 के बीच नर्सिंग संवर्ग के 800  स्थाई पदों पर भर्ती की गई। पूरे देश विभिन्न राज्यों के अभ्यर्थियों ने भर्ती परीक्षा में आवेदन किया, इस भर्ती परीक्षा में भी बड़े चौंकाने वाली खबरें सामने आई।

अकेले राजस्थान के 600 अभ्यर्थियों ने नर्सिंग भर्ती परीक्षा में चयनित हुए और कमाल की बात यह रही कि राजस्थान के एक ही परिवार के 6 अभ्यर्थियों का चयन भर्ती परीक्षा में हुआ जो कहीं ना कहीं भर्ती परीक्षा पर सवाल खड़े करता है।

आरोप यह भी लगे हैं कि इन अभ्यर्थियों ने अभी तक प्रदेश नर्सिंग काउंसिल में अपना रजिस्ट्रेशन भी नहीं करवाया है। क्योंकि प्रदेश नर्सिंग काउंसिल में रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य है।

इसके अतिरिक्त समय समय पर बड़े घालमेल के आरोप एम्स पर लगते रहे।आरोप लगाया कि एम्स में दवाई उपकरण खरीद-फरोख्त में बड़े स्तर पर अनियमितताओं के बड़े आरोप लगे।

उत्तराखंड क्रांति दल ने ऋषिकेश एम्स में की गई ,अवैध नियुक्तियों में भ्रष्टाचार को लेकर प्रदर्शन कर अपना विरोध प्रकट किया। शनिवार को उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय मीडिया प्रभारी शिव प्रसाद सेमवाल ,ऋषिकेश विधानसभा के प्रत्याशी मोहन सिंह अस्वाल के नेतृत्व में  प्रदर्शन किया गया।

इस दौरान उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय मीडिया प्रभारी शिवप्रसाद सेमवाल ने  उपस्थित जनसमूह  को संबोधित करते हुए कहा कि ऋषिकेश एम्स के खुलने के बाद उत्तराखंड के लोगों को अपेक्षा थी कि यह यहां के बेरोजगार नव युवकों को रोजगार देने में सहायक सिद्ध होगा, परंतु एम्स प्रशासन ने स्थानीय बेरोजगार नव युवकों की उपेक्षा कर देश के अन्य प्रांतों से बड़ी संख्या में भर्ती की है, जिसके कारण यहां का बेरोजगार अपने आप को ठगा महसूस कर रहा है। 

उत्तराखंड क्रांति दल के ऋषिकेश विधानसभा प्रभारी मोहन सिंह बाल कहा कि जब तक एम्स में की गई भर्तियों की जांच कर उनके विरूद्ध कार्रवाई नहीं की जाएगी, तब तक उनका आंदोलन प्रदर्शन जारी रहेगा। इसी के साथ की गई नियुक्तियों की उन्होंने सीबीआई से जांच कराए जाने की मांग भी की है। 

 प्रदर्शन करने वालों में उत्तराखंड क्रांति दल के जिला अध्यक्ष संजय डोभाल ,केंद्रीय सचिव केंद्र पाल तोपवाल, केंद्रीय संगठन मंत्री संजय बहुगुणा, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष सुलोचना ईष्टवाल, केंद्रीय प्रवक्ता शांति प्रसाद भट्ट, ऋषिकेश विधानसभा उत्तराखंड क्रांति दल के अध्यक्ष उपेंद्र सकलानी,  शांति चौहान, मंजू रावत, सरोज रावत , नगर अध्यक्ष राकेश तोपवाल, अरविंद बिष्ट,  राकेश तोपवाल, रविंद्र सेमवाल, अनिल कलूड़ा, आसाराम नौटियाल, प्रदीप बिष्ट आदि मौजूद थे।

 

Also Read This

बिग ब्रेकिंग: 6 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर;देंखे लिस्ट

देहरादून: उत्तराखंड शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों के विभागीय दायित्वों में फेरबदल किया है। शासन की ओर से 17 नवंबर 2026...

QR कोड स्कैन करते ही मिलेगी बैकुण्ठ चतुर्दशी मेले की पूरी जानकारी, समस्त कार्यक्रमों की समय-सारणी अपने फोन पर होगी उपलब्ध

जयप्रकाश श्रीनगर गढ़वाल......महापौर आरती भंडारी ने किया विशेष QR कोड लॉन्च, श्रद्धालुओं और पर्यटकों को मिलेगी डिजिटल सुविधा; मेले को तकनीक से जोड़ने...

Related Posts