अपडेट: सीबीएसई 10वीं-12वीं की सत्र-2 की परीक्षा तिथियां जारी। जानिये पूरी खबर

सीबीएसई ने 10वीं-12वीं की सत्र-2 की परीक्षा तिथियां जारी कर दी हैं। दोनों की परीक्षाएं 26 अप्रैल से शुरू होंगी। 12वीं की परीक्षाएं 15 जून व 10वीं की 24 मई को समाप्त होंगी। सीबीएसई ने परीक्षा तिथियों को जेईई-मेन परीक्षा को ध्यान में रखते हुए तैयार किया है। दोनों कक्षाओं के मुख्य विषयों की परीक्षाएं […]

सीबीएसई ने 10वीं-12वीं की सत्र-2 की परीक्षा तिथियां जारी कर दी हैं। दोनों की परीक्षाएं 26 अप्रैल से शुरू होंगी। 12वीं की परीक्षाएं 15 जून व 10वीं की 24 मई को समाप्त होंगी। सीबीएसई ने परीक्षा तिथियों को जेईई-मेन परीक्षा को ध्यान में रखते हुए तैयार किया है।

दोनों कक्षाओं के मुख्य विषयों की परीक्षाएं सुबह 10:30 से दोपहर 12:30 बजे तक होंगी। अतिरिक्त विषयों की परीक्षा एक से डेढ़ घंटे की होंगी।

कोरोना के चलते पिछले साल 10वीं-12वीं की परीक्षाएं दो सत्रों में कराने का निर्णय लिया था। जिसमें पहले की परीक्षा नवंबर-दिसंबर में हो चुकी हैं।

12वीं की दूसरे सत्र की परीक्षाओं की शुरुआत आंत्रप्रेन्योरशिप और ब्यूटी व वेलनेस विषय के पेपर से होगी।

मुख्य परीक्षा की शुरुआत 2 मई से हिंदी इलेक्टिव व हिंदी कोर विषय से होगी। अंतिम पेपर 15 जून को साइकोलॉजी का होगा 10वीं की शुरुआत 26 को पेंटिंग से होगी, अंतिम पेपर 24 मई को इंफार्मेशन टेक्नोलॉजी का होगा।

Also Read This

बिग ब्रेकिंग: 6 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर;देंखे लिस्ट

देहरादून: उत्तराखंड शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों के विभागीय दायित्वों में फेरबदल किया है। शासन की ओर से 17 नवंबर 2026...

QR कोड स्कैन करते ही मिलेगी बैकुण्ठ चतुर्दशी मेले की पूरी जानकारी, समस्त कार्यक्रमों की समय-सारणी अपने फोन पर होगी उपलब्ध

जयप्रकाश श्रीनगर गढ़वाल......महापौर आरती भंडारी ने किया विशेष QR कोड लॉन्च, श्रद्धालुओं और पर्यटकों को मिलेगी डिजिटल सुविधा; मेले को तकनीक से जोड़ने...

Related Posts