हाई कोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव में अध्यक्ष पद पर प्रभाकर जोशी महासचिव पद पर विकास बहुगुणा ने दर्ज की जीत

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-  उत्तराखंड उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन के  जबकी महासचिव पद पर लगातार दूसरे वर्ष विकास बहुगुणा ने जीत दर्ज की है। लाइब्रेरियन के पद के लिए योगेश शर्मा और पुनम के बीच कांटे की टक्कर हुई और चुनाव समिति को दोबारा काउंटिंग करनी पड़ी जिसमें योगेश शर्मा 2 वोटों से विजयी रहे । […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- 

उत्तराखंड उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन के  जबकी महासचिव पद पर लगातार दूसरे वर्ष विकास बहुगुणा ने जीत दर्ज की है। लाइब्रेरियन के पद के लिए योगेश शर्मा और पुनम के बीच कांटे की टक्कर हुई और चुनाव समिति को दोबारा काउंटिंग करनी पड़ी जिसमें योगेश शर्मा 2 वोटों से विजयी रहे ।

नैनीताल में उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनावों में कुल 794 वोट पड़े थे, जिसमें से 16 राउंड की काउंटिंग के बाद नतीजे देर रात सामने आए ।

आज सवेरे दस बजे से चार बजे तक मतदान के बाद मतगणना का काम शुरू हुआ । अध्यक्ष पद के लिए प्रभाकर जोशी को 307, शशिकांत सानदलय को 264 और पूर्व अध्यक्ष अवतार सिंह रावत को 211 वोट मिले । महासचिव पद में विकास बहुगुणा को 484 और सौरभ अधिकारी को 302 वोट प्राप्त हुए । महिला उपाध्यक्ष पद पर चरनजीत सिद्धू को 462 और प्रभा नैथानी को 307 वोट प्राप्त हुए । वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहिंदर सिंह बिष्ट, ट्रेजरार सिद्धार्थ जैन और लाइब्रेनियन की नजदीकी भिड़ंत में दो वोटों से योगेश शर्मा विजयी रहे।

Also Read This

बिग ब्रेकिंग: 6 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर;देंखे लिस्ट

देहरादून: उत्तराखंड शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों के विभागीय दायित्वों में फेरबदल किया है। शासन की ओर से 17 नवंबर 2026...

QR कोड स्कैन करते ही मिलेगी बैकुण्ठ चतुर्दशी मेले की पूरी जानकारी, समस्त कार्यक्रमों की समय-सारणी अपने फोन पर होगी उपलब्ध

जयप्रकाश श्रीनगर गढ़वाल......महापौर आरती भंडारी ने किया विशेष QR कोड लॉन्च, श्रद्धालुओं और पर्यटकों को मिलेगी डिजिटल सुविधा; मेले को तकनीक से जोड़ने...

Related Posts