मानदेय बढ़ोतरी को लेकर सफाई कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन l शहर की सफाई व्यवस्था ठप करने की दी चेतावनी

हल्द्वानी- नगर निगम कार्यालय में सफाई कर्मचारियों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए तालाबंदी की, इसके साथ ही मेयर डॉ जोगेंद्र रौतेला और नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय को कार्यालय में बंद किया l प्रदर्शन कर रहे सफाई कर्मचारियों की मांग है कि मुख्यमंत्री की घोषणा के तहत उन्हें 500 रुपये प्रतिदिन मानदेय दिया जाएl कर्मचारी […]

हल्द्वानी-

नगर निगम कार्यालय में सफाई कर्मचारियों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए तालाबंदी की, इसके साथ ही मेयर डॉ जोगेंद्र रौतेला और नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय को कार्यालय में बंद किया l

प्रदर्शन कर रहे सफाई कर्मचारियों की मांग है कि मुख्यमंत्री की घोषणा के तहत उन्हें 500 रुपये प्रतिदिन मानदेय दिया जाएl

कर्मचारी नेता राहत मसीह ने कहा कि कई निकाय अपने सफाई कर्मचारियों को 500 प्रतिदिन वेतनमान दे चुके हैं,लेकिन कुमाऊं का सबसे बड़ा हल्द्वानी नगर निगम आज भी कर्मचारियों के साथ सौतेला व्यवहार कर रहा हैl

कई बार की वार्ताएं हो चुकी है वार्ताओं में उन्हें महज आश्वासन दिया जा रहा है, लिहाजा सफाई कर्मचारियों ने आज से अनिश्चितकालीन लड़ाई का मन बना लिया हैl

जहां आज उन्होंने नगर निगम कार्यालय में तालाबंदी की है तो वही कल से उन्होंने पूरे शहर की सफाई व्यवस्था ठप करने की चेतावनी नगर निगम प्रशासन को दी है। 

वहीं दूसरी तरफ मेयर डॉक्टर जोगेंद्र रौतेला का कहना है कि निगम के आय की स्थिति बहुत अच्छी नहीं है l

इस कारण फिलहाल वह कर्मचारियों को बढ़ा हुआ मानदेय नहीं दे सकते भविष्य में जैसे ही निगम की आर्थिक स्थिति ठीक होगी तो वह कर्मचारियों को मुख्यमंत्री घोषणा के अनुरूप वेतन देंगे,फिलहाल कर्मचारियों से लगातार वार्ता की जा रही हैl

Also Read This

QR कोड स्कैन करते ही मिलेगी बैकुण्ठ चतुर्दशी मेले की पूरी जानकारी, समस्त कार्यक्रमों की समय-सारणी अपने फोन पर होगी उपलब्ध

जयप्रकाश श्रीनगर गढ़वाल......महापौर आरती भंडारी ने किया विशेष QR कोड लॉन्च, श्रद्धालुओं और पर्यटकों को मिलेगी डिजिटल सुविधा; मेले को तकनीक से जोड़ने...

01 दिसम्बर को यहां लगेगा विशाल मेगा रोजगार मेला – 40 से अधिक कंपनियां करेंगी प्रतिभाग!

पौड़ी गढ़वाल सहित आसपास के जनपदों के युवाओं के लिए रोजगार पाने का सुनहरा अवसर।युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर लेकर आ...

Related Posts