बड़ी खबर: शासन ने अंकिता भंडारी हत्याकांड की पैरवी कर रहे वकील को हटाया

उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता भडारी हत्याकांड मामले में अंकिता हत्याकांड की पैरवी कर रहे सरकारी वकील को बदल दिया गया है। लंबे समय से अंकिता के परिजन वकील को हटाये जाने की मांग कर रहे थे,इसके लिए जगह-जगह अंकिता के परिजनों व स्थानीय जनता ने प्रदर्शन भी किया था। अंकिता के परिजनों का आरोप था […]

उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता भडारी हत्याकांड मामले में अंकिता हत्याकांड की पैरवी कर रहे सरकारी वकील को बदल दिया गया है।

लंबे समय से अंकिता के परिजन वकील को हटाये जाने की मांग कर रहे थे,इसके लिए जगह-जगह अंकिता के परिजनों व स्थानीय जनता ने प्रदर्शन भी किया था।

अंकिता के परिजनों का आरोप था कि उनका वकील केस को जानबूझकर कमजोर कर रहा था, जिसे लेकर वह लगातार वकील को बदलने की मांग कर रहे थे।मांग पूरी न होने पर अंकिता की माँ ने भूख हड़ताल, और आत्मदाह की चेतावनी दी थी। 

पूरे मामले में जिलाधिकारी पौड़ी डॉ आशीष चौहान ने बताया कि सरकारी वकील ने खुद को अंकिता हत्याकांड से अलग कर दिया है।

उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा जो भी अन्य वकील अंकिता हत्याकांड की पैरवी के लिए नियुक्त किया जाएगा,वह वकील अंकिता के परिजनों की सलाह के बाद ही इस हत्याकांड की पैरवी करेगा।

Also Read This

दर्दनाक: बस हादसे में इन 9 लोगों की मौत। 6 गंभीर घायल; चालक पर लापरवाही के आरोप

ऋषिकेश/टिहरी गढ़वाल: उत्तराखंड के टिहरी जिले की गूलर घाटी में मंगलवार सुबह हुए भीषण बस हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि...

बड़ी खबर : साढ़े तीन लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, 2026 में अब तक 48 तस्कर गिरफ्तार

उत्तरकाशी पुलिस की लगातार दूसरी कार्रवाई, 11.85 ग्राम स्मैक बरामदउत्तरकाशी, 17 नवंबर।रिपोर्ट - नीरज उत्तराखंडीनशे के अवैध कारोबार के खिलाफ उत्तरकाशी पुलिस...

Related Posts