हादसा: खाई में गिरी वन विभाग की अनियंत्रित गाड़ी,चालक की मौत

उत्तराखंड के नैनीताल में वन विभाग की गाड़ी खाई में गिरने से चालक नारायण कौरबी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि वाहन में सवार दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। भावली से नैनीताल मार्ग में पाइंस शमशानघाट के समीप एक गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। गाड़ी में सवार तीन […]

उत्तराखंड के नैनीताल में वन विभाग की गाड़ी खाई में गिरने से चालक नारायण कौरबी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि वाहन में सवार दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

भावली से नैनीताल मार्ग में पाइंस शमशानघाट के समीप एक गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। गाड़ी में सवार तीन लोगों की चीख पुकार सुनकर राहगीर मदद के लिए रुक गए। 

घने कोहरे वाले स्थान में गाड़ी के गिरने की गहराई भी अंदाज नहीं लग रही है। वाहन से आ रही मदद की गुहार सुनकर लोगों ने पुलिस और 108 स्वास्थ्य सेवा को सूचित किया।

सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घायलों को खाई से रेस्क्यू कर बाहर निकाला। दमकल विभाग की टीम ने तीनों घायलों को खाई से निकालकर बीडी पांडे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने चालक को मृत घोषित कर दिया।

Also Read This

भारत के प्रथम गांव माणा से नशामुक्त भारत अभियान का आगाज। गंगा से गंगासागर तक चलेगा नशामुक्त भारत अभियान

माणा/चमोली। देवभूमि उत्तराखंड के सीमांत क्षेत्र और भारत के प्रथम गांव माणा से नशामुक्त भारत अभियान का आगाज किया गया।बद्री विशाल की धरती पर...

बड़ी खबर: सफलतापूर्वक संपन्न हुई UKSSSC की ये परीक्षा, 80% अभ्यर्थी रहे उपस्थित

देहरादून, 20 सितंबर 2026: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की ओर से विज्ञापन संख्या-74/उ0अ0से0च0आ0/2025 के तहत विभिन्न पदों के लिए आयोजित लिखित प्रतियोगी...

Related Posts