बिग ब्रेकिंग: दुर्गम कर्मचारियों के लिए खुशखबरी। दुर्गम वालों को मिलेगा डबल फायदा

उत्तराखंड शासन से दुर्गम कर्मचारियों के लिए एक बड़ी खुशी की खबर सामने आ रही हैं।उत्तराखंड शासन ने सुगम और दुर्गम सेवा का नया फार्मूला तैयार किया है। इस फार्मूले के तहत दुर्गम वाले कर्मचारियों को डबल फायदा मिलेगा । गुरुवार को यह आदेश अपर सचिव ललित मोहन रयाल ने जारी किया। इस शासनादेश के […]

उत्तराखंड शासन से दुर्गम कर्मचारियों के लिए एक बड़ी खुशी की खबर सामने आ रही हैं।उत्तराखंड शासन ने सुगम और दुर्गम सेवा का नया फार्मूला तैयार किया है। इस फार्मूले के तहत दुर्गम वाले कर्मचारियों को डबल फायदा मिलेगा ।

गुरुवार को यह आदेश अपर सचिव ललित मोहन रयाल ने जारी किया। इस शासनादेश के मुताबिक 7000 फीट से अधिक की ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सेवा करने वाले कार्मिकों को डबल फायदा मिलेगा।

इस शासनादेश के मुताबिक,वार्षिक स्थानांतरण अधिनयम के कतिपय बिंदुओं को सपष्ट किया गया है। जो यह बताता है कि यदि कोई कार्मिक 7000 फीट से अधिक ऊंचाई वाले दुर्गम स्थान पर एक वर्ष सेवा करता है तो वह सुगम स्थान की दो वर्ष की सेवा के बराबर मानी जाएगी। इसी तरह यदि कोई कार्मिक 7000 फीट से कम ऊंचाई के दुर्गम स्थल पर एक वर्ष की सेवा करता है तो उसे सुगम स्थल की एक वर्ष तीन माह की सेवा के बराबर माना जाएगा।

देखें आदेश:

Also Read This

बड़ी खबर: कृषि विभाग मे “250 ड्रोन खरीद” में डेढ़ करोड़ रिश्वत की चर्चा। जूनियर लिपिक सस्पेंड, अधिकारियों ने झाड़ा पल्ला

देहरादून: उत्तराखंड कृषि विभाग में 250 ड्रोन खरीद को लेकर एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक निजी कंपनी ने विभाग के...

अवैध निर्माण पर एमडीडीए वीसी बंशीधर तिवारी का बरपा गुस्सा : तीन अवैध निर्माणों पर सीलिंग

देहरादून: मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) ने अवैध निर्माणों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को और तेज करते हुए शहर के तीन अलग-अलग स्थानों...

Related Posts