डीएवी पी.जी. कॉलेज के वार्षिक उत्सव में सीआईएमएस कॉलेज के चेयरमैन ललित जोशी ने युवाओं से की नशामुक्त उत्तराखंड की अपील

खटीमा विधायक भूवन कापड़ी और पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट भी रहे उपस्थित देहरादून: डी.ए.वी. (पी.जी.) कॉलेज, देहरादून में छात्र संघ द्वारा आयोजित दो दिवसीय वार्षिक महोत्सव समारोह का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन खटीमा विधायक  भुवन कापड़ी, सीआईएमएस कॉलेज के अध्यक्ष  ललित जोशी, पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट, राजपाल बिष्ट, राजीव […]

  • खटीमा विधायक भूवन कापड़ी और पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट भी रहे उपस्थित

देहरादून: डी.ए.वी. (पी.जी.) कॉलेज, देहरादून में छात्र संघ द्वारा आयोजित दो दिवसीय वार्षिक महोत्सव समारोह का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन खटीमा विधायक  भुवन कापड़ी, सीआईएमएस कॉलेज के अध्यक्ष  ललित जोशी, पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट, राजपाल बिष्ट, राजीव महर्षि, मनमोहन कंडवाल और कॉलेज के प्राचार्य कौशल कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

इस अवसर पर हिमाचल के प्रसिद्ध लोकगायक कुलदीप शर्मा ने अपनी टीम के साथ रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांध दिया।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित सीआईएमएस कॉलेज के चेयरमैन ललित जोशी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा, “नशे के खिलाफ लड़ाई में युवाओं की भूमिका सबसे अहम है। अगर छात्र-छात्राएं स्वयं नशे से दूर रहें और अपने साथियों को भी प्रेरित करें, तो नशामुक्त उत्तराखंड का सपना जल्द साकार होगा।”

उन्होंने कार्यक्रम की सफलता के लिए छात्रसंघ अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, महामंत्री सुमित कुमार सहित सभी पदाधिकारियों और शिक्षकों का आभार भी व्यक्त किया।

मुख्य अतिथि विधायक भुवन कापड़ी ने अपने संबोधन में ललित जोशी की सराहना करते हुए कहा, “आप प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बन रहे हैं। ‘मिशन एजुकेशन सुपर 300’ के माध्यम से आपने आर्थिक रूप से कमजोर मेधावी छात्रों को उच्च शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ा है, जो अत्यंत सराहनीय है।”

लोकगायक कुलदीप शर्मा ने मंच से युवाओं को नशामुक्त जीवन जीने का संदेश देते हुए कहा, “मैं स्वयं किसी भी प्रकार का नशा नहीं करता और आप सभी से निवेदन करता हूं कि नशे को ना और जिंदगी को हां कहें।”

समारोह में भारी संख्या में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही और पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साहपूर्ण वातावरण बना रहा।

Also Read This

बदहाली : 13 साल से सड़क अधूरी, 6 साल से पुल गायब; डंडी-कंडी पर बीमार

मोरी/उत्तरकाशी। 18 सितंबर। नीरज उत्तराखंडी सीमांत विकासखंड मोरी के दूरस्थ लिवाड़ी गांव में सड़क सुविधा की बदहाली एक बार फिर सामने आई है। 21 वर्षीय...

बड़ी खबर :हनी मिशन में ‘मधु’ की जगह सवालों का छत्ता! घटिया बी-बॉक्स, बीमार कॉलोनी और मानकविहीन टूल किट बांटने के आरोप

मोरी, उत्तरकाशी। सितंबर 2026।नीरज उत्तराखंडी खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग (KVIC), सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार की हनी मिशन योजना के तहत मोरी...

Related Posts