हादसा: टैक्सी बाइक सवार ने महिला को मारी टक्कर, महिला गंभीर रूप से घायल

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड के नैनीताल में तेज गति से टैक्सी बाइक चला रहे एक चालक ने सड़क में खड़ी महिला को टक्कर मार गंभीर रूप से घायल कर दिया। अस्पताल ने महिला को प्राथमिक उपचार देकर हल्द्वानी हायर सेंटर के लिए रैफर कर दिया।  नैनीताल में मल्लीताल के कमेटी लाइन क्षेत्र में गुरुवार शाम […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड के नैनीताल में तेज गति से टैक्सी बाइक चला रहे एक चालक ने सड़क में खड़ी महिला को टक्कर मार गंभीर रूप से घायल कर दिया। अस्पताल ने महिला को प्राथमिक उपचार देकर हल्द्वानी हायर सेंटर के लिए रैफर कर दिया।

 नैनीताल में मल्लीताल के कमेटी लाइन क्षेत्र में गुरुवार शाम 65 वर्षीय उमा देवी अपने घर के समीप गली से सड़क पर पहुंची। तभी टैक्सी बाइक चालक एक अन्य सवार के साथ रॉंग साइड मेट्रोपोल की तरफ से तेजी से आया और उमा देवी को जोरदार टक्कर मार दी। 

अचानक आई टैक्सी बाइक से उमा देवी को संभलने का मौका नहीं मिला। उमा देवी और चालक दोनों सड़क में गिर पड़े। दोनों को क्षेत्रीय लोग स्थानीय बी.डी.पाण्डे अस्पताल ले गए। दोनों घायलों को उपचार दिया गया,जिसमें बाइक चालक के पैर में चार टांके लगाए गए, लेकिन उमा के सिर पर गंभीर चोट होने के कारण उन्हें हल्द्वानी के हायर सेंटर रैफर कर दिया गया। अस्पताल में डॉक्टर देवाशीष नैलवाल ने बताया कि महिला के सिर में चोट लगी है और उन्हें हल्द्वानी के हायर सेंटर रैफर कर दिया गया है। उमा देवी को एम्ब्युलेंस के माध्यम से तत्काल हल्द्वानी ले जाया गया।

Also Read This

बड़ी खबर: उत्तराखंड राज्य सहकारी बैंक में 7 करोड़ का ऋण घोटाला। चार पूर्व अधिकारियों समेत छह पर FIR

देहरादून/अल्मोड़ा: उत्तराखंड राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड की खत्याड़ी स्थित अल्मोड़ा शाखा में ऋण स्वीकृति प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं का बड़ा मामला सामने आया है।बैंक...

बड़ी खबर : एमए छात्रा को परीक्षा में बैठने से रोका ,जांच की मांग।  जानिए मामला 

पुरोला, 6 अगस्त।नीरज उत्तराखंडी  राजकीय महाविद्यालय पुरोला में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की एम.ए. प्रथम सेमेस्टर (ओपन) की एक छात्रा ने परीक्षा प्रक्रिया में अनियमितता का...

Related Posts