बिग ब्रेकिंग : कल होंगी धामी कैबिनेट । कई अहम फैसलों पर लगेगी मुहर

उत्तराखंड में कल यानी 24 जनवरी को सीएम धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक का आयोजन होगा।  इस कैबिनेट बैठक में कई बड़े अहम फैसले लिए जा सकते हैं। बैठक में आबकारी नीति के प्रस्ताव के साथ ही कई और अहम फैसलो पर मुहर लग सकती है।  कैबिनेट बैठक सीएम धामी की अध्यक्षता में विश्वकर्मा […]

उत्तराखंड में कल यानी 24 जनवरी को सीएम धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक का आयोजन होगा। 

इस कैबिनेट बैठक में कई बड़े अहम फैसले लिए जा सकते हैं।

बैठक में आबकारी नीति के प्रस्ताव के साथ ही कई और अहम फैसलो पर मुहर लग सकती है। 

कैबिनेट बैठक सीएम धामी की अध्यक्षता में विश्वकर्मा भवन में स्थित वीर चन्द्रसिंह गढ़वाली ’सभागार’ (पंचम तल), देहरादून में होनी है। 

ये हो सकते हैं फैसले:

नई आबकारी नीति के प्रस्ताव पर फैसला हो सकता हैं। सूत्रों से पता चला हैं कि राज्य सरकार आबकारी नीति में कुछ ऐसे प्रावधान करने जा रही है, जिससे राजस्व में और अधिक बढ़ोतरी हो।

सरकारी नौकरी में चार प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण के प्रस्ताव पर मोहर लगने की संभावना । प्रदेश में खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी में चार प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण को कार्मिक और वित्त विभाग की मंजूरी मिल गई है। कैबिनेट बैठक में इसका प्रस्ताव आ सकता है।

प्रदेश की पहली योग नीति का प्रस्ताव लाया जा सकता है। 

बजट को लेकर भी चर्चा होने की संभावना 

Also Read This

जिज्ञासा विश्वविद्यालय में तृतीय राष्ट्रीय बहुविषयी अनुसंधान एवं नवाचार सम्मेलन का आयोजन

जिज्ञासा विश्वविद्यालय, देहरादून में दो दिवसीय तृतीय राष्ट्रीय बहुविषयी अनुसंधान एवं नवाचार सम्मेलन (एनसीएमआरआई–2026) का शुभारंभ माननीय अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) इरफ़ान खान के मार्गदर्शन...

बिग ब्रेकिंग: धामी कैबिनेट आज; आंगनबाड़ी मानदेय, गेस्ट टीचर और बैणी-भुली योजना पर बड़े फैसले संभव

देहरादून: उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज, 27 नवंबर को मंत्रिमंडल की अहम बैठक होने...

Related Posts