उत्तराखंड भाजपा के पूर्व राज्यमंत्री हयात मेहरा का निधन। सीएम ने भी परिजनों से जताया दुख

सीएम धामी ने वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व दर्जा राज्यमंत्री स्व.श्री हयात सिंह महरा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। सीएम धामी के जनपद में एक दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम के दौरान मंगलवार को वरिष्ठ नेता और पूर्व दर्जा राज्यमंत्री स्व. हयात सिंह महरा के पैतृक गांव इन्द्रपुरी, बाराकोट ईजड़ा लोहाघाट पहुंच कर शोकाकुल […]

सीएम धामी ने वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व दर्जा राज्यमंत्री स्व.श्री हयात सिंह महरा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

सीएम धामी के जनपद में एक दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम के दौरान मंगलवार को वरिष्ठ नेता और पूर्व दर्जा राज्यमंत्री स्व. हयात सिंह महरा के पैतृक गांव इन्द्रपुरी, बाराकोट ईजड़ा लोहाघाट पहुंच कर शोकाकुल परिवार के साथ शोक संवेदना व्यक्त की।

बीते दिनों भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल महरा के पिताजी का 72 वर्ष की आयु में लंबी बीमारी के बाद स्वर्गवास हो गया था।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शान्ति तथा शोक संतप्त परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से कामना की।
सीएम धामी के साथ महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल एवं पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखंड भगत सिंह कोश्यारी ने भी शोक संवेदना व्यक्त की है।

Also Read This

बिग ब्रेकिंग: इन जिलों में कल स्कूल बंद,देंखे आदेश 

उत्तराखंड में लगातार सक्रिय मानसून के बीच मौसम विज्ञान विभाग ने 6 अगस्त 2026 के लिए भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट...

ब्रेकिंग : देहरादून में इस दिन लगेगा रोजगार मेला। 559 पदों पर होगा चयन

देहरादून, 05 अगस्त 2026/ नीरज उत्तराखंडी देहरादून जनपद के बेरोजगार युवाओं के लिए निजी क्षेत्र में रोजगार पाने का सुनहरा अवसर उपलब्ध होने जा रहा...

Related Posts