एक्शन : मानकों का पालन नहीं कर रहे भारी वाहन स्वामी। 12 डंपर सीज,25 का हुआ चालान ..

विशाल सक्सेना  काशीपुर बिना मानकों के संचालित होने वाले भारी वाहनों के खिलाफ सख्त कार्यवाही , विभागीय टीम ने छापा मारकर 12 डंपर सीज करते हुए 25 डंपरों का चालान किया ।भविष्य में पकड़ने जाने पर लाइसेंस निरस्त की चेतावनी भी दी गई ।  सोमवार देर रात परिवहन विभाग की टीम ने जसपुर, बाजपुर, काशीपुर […]

विशाल सक्सेना 

काशीपुर बिना मानकों के संचालित होने वाले भारी वाहनों के खिलाफ सख्त कार्यवाही , विभागीय टीम ने छापा मारकर 12 डंपर सीज करते हुए 25 डंपरों का चालान किया ।भविष्य में पकड़ने जाने पर लाइसेंस निरस्त की चेतावनी भी दी गई । 

सोमवार देर रात परिवहन विभाग की टीम ने जसपुर, बाजपुर, काशीपुर के विभिन्न क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चलाया।  

इस दौरान मानकों का उल्लंघन करने वाले 12 डंपर सीज किए, साथ ही 25 डंपरों के 10-10 हजार के चालान किए। एआरटीओ प्रशासन विमल पांडेय ने बताया कि नंबर प्लेट को मिट्टी आदि लगाकर छुपाने वाले डंपर चालकों के खिलाफ कार्रवाई गई,ऐसी स्थिति में दुर्घटना आदि को अंजाम देकर डंपर चालक फरार हो जाते थे ,इसके चलते ऐसे वाहन को पकड़ना विभाग के लिए काफी मुश्किल होता है ।

एआरटीओ जितेंद्र चंद ने बताया कि डंपर स्वामियों की बैठक लेकर मानकों का पालन करने को लेकर समझाया जा चुका है, नहीं मानने पर चालान भी किए गए, लेकिन वाहन चालक नियमों का पालन करने को तैयार नहीं हैं।

सीज की कार्रवाई कर भविष्य में दोबारा पकड़े जाने पर लाइसेंस निरस्त की कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

Also Read This

बड़ी खबर: IFS अधिकारी की पदोन्नति पर उठे गंभीर सवाल। IPR न भरने के बावजूद लेवल-17 में प्रमोशन का आरोप; CBI जांच की मांग

देहरादून। उत्तराखंड वन विभाग में भारतीय वन सेवा (IFS) के एक वरिष्ठ अधिकारी की पदोन्नति को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए गए हैं। एक...

हादसा: खाई में गिरा टेम्पो ट्रैवलर चालक। पुलिस-SDRF ने किया रेस्क्यू 

रात में सात तीर्थयात्रियों के लिए पुलिस ने की दूसरे वाहन की व्यवस्था, जानकीचट्टी पहुंचायाबड़कोट/उत्तरकाशी, 16 सितंबर। नीरज उत्तराखंडी यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्यानाचट्टी...

Related Posts