शर्मनाक : निजी विद्यालय के एक शिक्षक ने अपनी ही नाबालिग छात्रा को बनाया हवस का शिकार।

नीरज उत्तराखंडी  ——पुरोला के एक निजी स्कूल में कक्षा दसवीं में पढ़ती है         छात्रा,आरोपी अध्यापक भी पढ़ाता है वहीं। —–आरोपित अध्यापक की तलाश में जुटी पुलिस,प्राथमिक   उपचार के बाद छात्रा देहरादून रैफर।   —-नगर पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत एक निजी इंटर कॉलेज के अध्यापक ने अपने ही विद्यालय की एक नाबालिक छात्रा के साथ  […]

नीरज उत्तराखंडी 

——पुरोला के एक निजी स्कूल में कक्षा दसवीं में पढ़ती है 

       छात्रा,आरोपी अध्यापक भी पढ़ाता है वहीं।

—–आरोपित अध्यापक की तलाश में जुटी पुलिस,प्राथमिक   उपचार के बाद छात्रा देहरादून रैफर।

 

—-नगर पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत एक निजी इंटर कॉलेज के अध्यापक ने अपने ही विद्यालय की एक नाबालिक छात्रा के साथ  दुष्कर्म करनें का मामला सामने आया।

    छात्र को मंगलवार दोपहर को गंभीर अवस्था में उप जिला चिकित्सालय पुरोला में भर्ती कराया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर देहरादून रेफर कर दिया गया ।

वहीं आरोपित शिक्षक की तलाश में पुलिस जगह जगह दबीस देने में जुटी है।  

 मामला नगर पंचायत पुरोला के अंतर्गत एक निजी इंटर कॉलेज का है जहां गुरुजी ने अपने ही विद्यालय की दसवीं कक्षा की एक नाबालिग छात्रा को सोमवार सायं अपनें कमरे में बुलाकर हवस का शिकार बना दिया।

मंगलवार जब छात्रा की तबीयत बिगड़ी तो गंभीर हालत में उप जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां से गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद देहरादून रेफर कर दिया गया । दूसरी ओर घटना को लेकर जब छात्रा के परिजनों को पता चला तो छात्रा के चाचा ने थाना पुरोला में तहरीर दी।

तहरीर में आरोप लगाया कि छात्रा मोरी की ही रहनें वाली है जो काफी समय से पुरोला में दादी के साथ रहकर कक्षा दसवीं में पढ़ती है।

आरोप है कि आरोपित अध्यापक ने सोमवार सायं को छात्रा को अपने कमरे में बुलाकर उसके साथ  दुष्कर्म किया।

तहरीर में कहा गया है कि जब छात्रा की तबीयत बिगड़ी तो आरोपित अध्यापक ने उसे उप जिला चिकित्सालय पुरोला में भर्ती करा  दिया तथा स्वयं फरार हो गया ।

 जब मामले परिजनों को पता चला तो वह छात्रा  को देखने अस्पताल पहुंचे जहां गंभीर हालत को देखते चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।

 थानाध्यक्ष मोहन कठेत ने  बताया कि आरोपित शिक्षक राकेश कुमार पुत्र विजेंद्र लाल निवासी देवजानी मोरी का रहनें वाला है तथा काफी समय से विद्यालय में बतौर अध्यापक है,सोमवार को छात्रा के चाचा की तहरीर में आरोपित अध्यापक पर  दुष्कर्म करनें का आरोप लगाया गया है।

     छात्रा की गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया,फरार आरोपित अध्यापक की तलाश में पुलिस टीम जुट गई है ।

तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर दिया गया है मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद आगे की धाराएं लगाई जाएगी।

Also Read This

हाई कोर्ट ब्रेकिंग : बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में आरोपियों को नहीं मिली राहत । आरोपियों ने कहा- अंकिता ने की थी आत्महत्या

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में मुख्य आरोपी पुलकित आर्या और सौरभ भास्कर को फिलहाल राहत नहीं मिली है। उत्तराखंड...

मौसम(ब्रेकिंग) : उत्तराखंड में मानसून की दस्तक । भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी

देहरादून, 1 जुलाई 2026। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार दक्षिण-पश्चिम मानसून ने मंगलवार, 30 जून को उत्तराखंड में दस्तक दे दी है। मानसून के...

Related Posts