नैनीझील में मलुवा डालने वालों के खिलाफ बीस हजार का चालान और कड़ी हिदायत। ये है सोशियल मीडिया…

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- उत्तराखण्ड की नैनीझील में सड़क का मलुवा डालते वीडियो वाइरल होने के बाद नगर पालिका ने ठेकेदार का बीस हजार रुपये का चालान कर दिया है। पालिका ने उन्हें हिदायत दी है कि अगली बार इस अपराध के लिए कड़ी कार्यवाही की जाएगी।नैनीताल की ठंडी सड़क में पाषाण देवी मंदिर के समीप […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- उत्तराखण्ड की नैनीझील में सड़क का मलुवा डालते वीडियो वाइरल होने के बाद नगर पालिका ने ठेकेदार का बीस हजार रुपये का चालान कर दिया है। पालिका ने उन्हें हिदायत दी है कि अगली बार इस अपराध के लिए कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
नैनीताल की ठंडी सड़क में पाषाण देवी मंदिर के समीप बरसातों के दौरान भूस्खलन हो गया था। प्रशासन ने इसका समाधान करना शुरू किया, जिसके लिए शिवालिक इंफ्रा वेंचर प्राइवेट
लिमिटेड को काम सौंपा गया। कंपनी अपना काम कर रही थी कि आज सवेरे बने एक वीडियो ने हड़कंप मचा दिया। ठंडी सड़क में मल्लीताल की तरफ से बनाए गए वीडियो में कुछ कर्मचारी सड़क में पड़े मलुवे को नैनीझील में फेंकते नजर आए। प्रशासन, लोक निर्माण विभाग और नगर पालिका को झील से समय समय पर कूड़ा और हर वर्ष मलुवा निकालना पड़ता है, ऐसे में ठेकेदार के इन कर्मचारियों की ऐसी हरकत बेवजह सरकार की मुसीबत बड़ा रही है। वीडियो तेजी से वायरल होने के बाद ई.ओ.नगर पालिका ने कर्मचारी कमल कटियार और उनकी टीम को वैधानिक कार्यवाही करने को कहा। टीम ने ई.ओ.के निर्देशों पर झील में मलुवा डालने के आरोप में कंपनी का ₹20,000/= का चालान कर दिया। कंपनी के देहरादून निवासी अनमोल चौधरी को एक सप्ताह में उक्त धनराशि जमा करने को कहा गया है और अदा नहीं करने पर विधिसंवत कार्यवाही की बात कही गई है।

Also Read This

बड़ी खबर : इस दिन तक करा लें गैस कनेक्शन की e-KYC, नहीं तो सिलेंडर सप्लाई होगी बंद!

देहरादून। घरेलू गैस उपभोक्ताओं के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। जिले में LPG कनेक्शन की e-KYC प्रक्रिया को लेकर गैस कंपनियों और जिला पूर्ति विभाग...

बड़ी खबर : उत्तराखंड के 10 हजार बेरोजगार युवाओं को मिलेगी नौकरी। चार विशेष रोजगार मेलों का होगा आयोजन

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने राज्य के 10 हजार बेरोजगार युवाओं को अगले चार महीने के भीतर रोजगार उपलब्ध कराने का बड़ा लक्ष्य तय किया...

Related Posts