पर्वतजन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result
Home पर्वतजन

अटल भारत सम्मान फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राम राणावत को मिली बढ़ी जिम्मेदारी, बने पीएमसीआई के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष 

December 13, 2024
in पर्वतजन
अटल भारत सम्मान फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राम राणावत को मिली बढ़ी जिम्मेदारी, बने पीएमसीआई के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष 
ShareShareShare
Advertisement
ADVERTISEMENT

 

 

पीएमसीआई ने दिया अटल भारत सम्मान फाउंडेशन को देश में सम्मान

 

राम राणावत के पैरामेडिकल बोर्ड ऑफ इंडिया में उपाध्यक्ष बनाये जाने से फाउंडेशन के सदस्यों ने जताई खुशी

 

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी देने पर राणावत ने जताया पैरामेडिकल बोर्ड का आभार

 

गबर सिंह भण्डारी

श्रीनगर गढ़वाल। अटल भारत सम्मान फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राम राणावत द्वारा देश के विभिन्न क्षेत्रों में मेडिकल हेल्थ पर बेहतर कार्य करने पर पैरामेडिकल बोर्ड ने उन्हें देश में बढ़ी जिम्मेदारी दी है। पैरामेडिकल बोर्ड ऑफ इंडिया (पीएमसीआई) ने उन्हें बोर्ड में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी देकर अटल भारत सम्मान फाउंडेशन का सम्मान बढ़ाया है। जिसके लिए राम राणावत ने पैरामेडिकल बोर्ड का आभार प्रकट किया है। विदित है कि अटल भारत सम्मान फाउंडेशन द्वारा विगत कई सालों से देश के निराश्रित एवं गरीब एवं समाज के जरूरतमंद लोगों की सहायता हेतु निरंतर कार्य किया जा रहा है। अटल भारत सम्मान फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राम राणावत के नेतृत्व में फाउंडेशन के सदस्य भारत देश के विभिन्न राज्यों में समाज के लिए निरंतर सामाजिक कार्यो में भागीदारी निभा रहे है। फाउंडेशन सामाजिक सेवाओं एवं मेडिकल हेल्थ पर किये जा रहे कार्यो को देखते हुए देश के पैरामेडिकल बोर्ड ऑफ इंडिया ने फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राम राणावत को बोर्ड में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है। पीएमसीआई में उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने पर राणावत ने कहा कि देश में पैरामेडिकल के क्षेत्र में कार्य किया जायेगा। युवाओं को पैरामेडिकल की शिक्षा में आगे बढ़ाया जायेगा। उन्होंने उक्त सम्मान देने पर बोर्ड का आभार प्रकट करते हुए कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें मिली है,उसका बढ़ी तन्मयता के साथ कार्य किया जायेगा। इस अवसर पर अटल भारत सम्मान फाउंडेशन के राष्ट्रीय मिडिया प्रभारी गबर सिंह भण्डारी ने कहा कि अटल भारत सम्मान फाउंडेशन के कर्मठ एवं ऊर्जावान राष्ट्रीय अध्यक्ष राम राणावत को भारत सरकार द्वारा पैरामेडिकल बोर्ड ऑफ इंडिया के उपाध्यक्ष मनोनीत होने पर हम आशा करते हैं कि आपके अनुभव एवं योग्यता का लाभ स्वास्थ्य के क्षेत्र में उत्तराखंड व पूरे भारतवर्ष को मिलेगा। राम राणावत आपने मेहनत और ईमानदारी से इस खूबसूरत मुकाम को पाया है,आपकी सफलता और आपकी इस उपलब्धि से बहुत लोगों का हौसला बढ़ा है। हौसला था तुम्हारा ऊंची उड़ान का,कद नहीं देखा था आसमान का,तभी सफलता पाई है आज तुमने,हकदार बन गए हो इस उपलब्धि का,आपकी इस सफलता के लिए ढेरों बधाइयां। राणावत को पीएमसीआई में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने पर फाउंडेशन के राष्ट्रीय संरक्षक मोहन लाल जैन,वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शंकर काला,राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी गबर सिंह भंडारी,राष्ट्रीय महामंत्री राजेश जैन,उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष सिमा देवल,प्रदेश प्रभारी वासुदेव कंडारी,महामंत्री राजगीता शर्मा,प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र दानू,फाउंडेशन के गढ़वाल मंडल अध्यक्ष दिनेश भण्डारी,जिला मीडिया प्रभारी मनमोहन सिंधवाल,रोहित डिमरी,बुद्धिबल्लभ ममगांई,वीरेंद्र सिंह राणा,प्रदीप बंसल,जयप्रकाश,रंजना गुंसाई,पवन बंसल,सुखबीर रौतेला,मनीषा भण्डारी,विपेन्द्र सिंह बिष्ट,अभिषेक घिल्डियाल आदि ने खुशी जताते हुए बधाई दी है। कहा कि राणावत जी को यह सम्मान मिलना अटल सम्मान फाउंडेशन परिवार के लिए खुशी की बात है।


Previous Post

बड़ी खबर : अब ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत प्रमुख भी बनेंगे प्रशासक। आदेश जारी ..

Next Post

अपराध : घूस लेते परिवहन विभाग दरोगा का वीडियो वायरल।

Next Post
अपराध : घूस लेते परिवहन विभाग दरोगा का वीडियो वायरल।

अपराध : घूस लेते परिवहन विभाग दरोगा का वीडियो वायरल।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *






पर्वतजन पिछले २3 सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |
  • बड़ी खबर:  पंचायत चुनाव में आयोग ने सिंबल आवंटन पर लगाई रोक। जानिए कारण ..
  • बड़ी खबर: UTET 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू । 5 अगस्त तक मौका 
  • त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव: पुरोला और मोरी में निर्विरोध चुने गए दर्जनों प्रत्याशी 
  • डीएम ने यमुनोत्री हाइवे पर ओजारी और स्यानचट्टी क्षेत्रों का किया निरीक्षण..
  • बड़ी खबर: दून में ऑटोमेटिक पार्किंग से मिलेगी जाम से राहत। तीन स्थानों पर 246 वाहनों की सुविधा तैयार
  • इनश्योरेंस
  • उत्तराखंड
  • ऋृण
  • निवेश
  • पर्वतजन
  • मौसम
  • वेल्थ
  • सरकारी नौकरी
  • हेल्थ
July 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031  
« Jun    

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!