केंद्र सरकार ने 11 हजार से अधिक एनजीओ की मान्यता रद्द की

केंद्र सरकार ने 11 हजार से अधिक एनजीओ की मान्यता रद्द की, 25 NGO के रजिस्ट्रेशन से भी किया इनकार द्र सरकार ने कथित रूप से राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के कारण देश के 25 गैर सरकारी संगठनों के एफसीआरए रजिस्ट्रेशन को रिन्यूअल करने से इनकार किया है। इसके अलावा सरकार ने 11 हजार […]

केंद्र सरकार ने 11 हजार से अधिक एनजीओ की मान्यता रद्द की, 25 NGO के रजिस्ट्रेशन से भी किया इनकार

द्र सरकार ने कथित रूप से राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के कारण देश के 25 गैर सरकारी संगठनों के एफसीआरए रजिस्ट्रेशन को रिन्यूअल करने से इनकार किया है। इसके अलावा सरकार ने 11 हजार से अधिक एनजीओ की मान्यता रद कर दी है।
ये एनजीओ जून के अंत तक अपने रजिस्ट्रेशन का रिन्यूअल कराने में विफल रहे थे। मान्यता समाप्त होने से ये एनजीओ विदेश से धन प्राप्त नहीं कर सकेंगे। गृह मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि देश में 25 गैर सरकारी संगठन का संचालन एफसीआरए के प्रावधानों के विपरीत और कथित रूप से राष्ट्र विरोधी है। अभी इन गैर सरकारी संगठनों के नाम का खुलासा नहीं हुआ है।

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कहा कि उसने उन 11,319 संगठनों का पंजीकरण रद कर दिया है जिन्होंने इस साल 30 जून तक एफसीआरए के तहत रजिस्ट्रेशन के रिन्यूअल के लिए आवेदन नहीं किया था। ‘उनके रजिस्ट्रेशन की वैधता एक नवंबर, 2016 से समाप्त मानी जाएगी।

Also Read This

मां की मौत, पिता की बेरुखी से दर-दर भटकता रहा रुद्र प्रताप। अब प्रशासन ने थामा हाथ

देहरादून, 17 सितंबर 2026: पारिवारिक प्रताड़ना और आर्थिक तंगी के चलते पढ़ाई से दूर हुए रुद्र प्रताप नेगी के लिए देहरादून जिला प्रशासन ने...

हेमकुंड साहिब में सीजन की पहली बर्फबारी, बर्फ की चादर से सजा गुरुद्वारा

गिरीश चंदोला / चमोलीबारिश और बर्फबारी के बीच बढ़ा श्रद्धालुओं का उत्साह, रोजाना 1500 से 1800 यात्री पहुंच रहेसिखों के पवित्र धार्मिक स्थल...

Related Posts