पर्वतजन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

गुड न्यूज: चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग में सहयोगी वैज्ञानिक ने नैनीताल के पॉलिटेक्निक कॉलेज का किया दौरा

October 9, 2023
in उत्तराखंड
गुड न्यूज: चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग में सहयोगी वैज्ञानिक ने नैनीताल के पॉलिटेक्निक कॉलेज का किया दौरा
ShareShareShare
Advertisement
ADVERTISEMENT

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- भारत के चंद्रयान3 की सफल लैंडिंग में सहयोग देने वाले वरिष्ठ अंतरिक्ष वैज्ञानिक महेंद्र पाल सिंह ने आज अपने नैनीताल के पॉलिटेक्निक कॉलेज का दौरा कर अपने कॉलेज टाइम की यादें ताजा की। इस दौरान उनकी पत्नी रुपिंदर कौर और कोर्स मित्र गणेश उपाध्याय साथ रहे। उत्साहित कॉलेज प्रबंधन और छात्रों ने उनका भव्य स्वागत किया।

      उधम सिंह नगर जिले के काशीपुर निवासी महेंद्र पाल सिंह ने वर्ष 1982 से 85 तक राजकीय पॉलिटेक्निक के मैकेनिकल सेक्शन में एडमिशन लिया। वो आज पास आउट होने के 38 वर्ष बाद कॉलेज पहुँचे। महेंद्र पाल दोपहर लगभग 12 बजे

पत्नी रुपिंदर कौर और कोर्स मित्र गणेश उपाध्याय के साथ आए। कॉलेज में पूर्व छात्र का स्वागत कॉलेज के प्रधानाध्यापक आनंद सिंह बिष्ट ने अन्य शिक्षकों की मौजूदगी में किया। 

      महेंद्र पाल ने चंद्रयान3 की सफल लैंडिंग में सहयोग दिया था। वरिष्ठ अंतरिक्ष वैज्ञानिक महेंद्र पाल ने इसरो जॉइन करने से पहले नैनीताल के पॉलिटेक्निक कॉलेज से अपना कोर्स पूरा किया था।इस दौरान पूर्व दर्जा राज्यमंत्री डॉ.गणेश उपाध्याय ने बताया की यू.आर.राव सैटेलाइट सेंटर (यू.आर.एस.सी.)बेंगलुरु के क्वालिटी एश्योरेंस ग्रुप में कार्यरत उनके बचपन के मित्र को मिशन चन्द्रयान3 में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का मौका मिला जो उन्होंने बखूभी निभाया।

       वर्ष 1965 में जन्मे महेंद्र ने अपनी प्राथमिक और बेसिक शिक्षा यू एस नगर से पूरी की। महेंद्र, आगे की पढ़ाई के लिए थोड़े समय तक बी.एस.वी.इंटर कॉलेज जसपुर में रहे। महेंद्र का देशसेवा का मकसद अभी बांकी था, जिसके लिए उन्होंने नैनीताल के अग्रणी पॉलिटेक्निक कॉलेज में मैकेनिकल इंजीनियरिंग के लिए 1982 में एडमिशन लिया। वर्ष1985 में नैनीताल में अपना कोर्स पूरा करने के बाद वह अपने चचेरे भाई कृपाल सिंह कालरा के साथ लुधियाना चले गए जहाँ उन्होंने एक निजी कंपनी में एक साल तक काम किया। महेंद्र अगस्त 1987 में बैंगलोर में इसरो में शामिल हुए।

वह चंद्रयान-3 के असेंबली इंटीग्रेशन और परीक्षण के लिए मैकेनिकल क्वालिटी एश्योरेंस टीम के प्रमुख थे।

     आज पॉलिटेक्निक कॉलेज में उनका स्वागत किया गया। महेंद्र ने छात्र छात्राओं को मोटिवेट करते हुए कहा कि उद्देश्य बनाकर लक्ष्य के लिए मेहनत करें, सफलता अवश्य मिलेगी।

 


Previous Post

दुखद: मलबे में दबे सात शवों को एसडीआरएफ ने निकाला, परिजनों को सौंपा

Next Post

संस्कार युक्त शिक्षा ही ब्यशनमुक्त समाज का निर्माण करेगी। ललित जोशी

Next Post
संस्कार युक्त शिक्षा ही ब्यशनमुक्त समाज का निर्माण करेगी। ललित जोशी

संस्कार युक्त शिक्षा ही ब्यशनमुक्त समाज का निर्माण करेगी। ललित जोशी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *






पर्वतजन पिछले २3 सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |
  • डीएम सख्त – बैंक पस्त:  विधवा फरियादी की चौखट पर जाकर  डीसीबी ने लौटाये सम्पति के कागज। दिया नो ड्यूज सर्टीफिकेट
  • बड़ी खबर: डॉ. अमरनाथ त्रिपाठी को मिली टीएचडीसी की कमान
  • बड़ी खबर: राज्य आंदोलनकारियों को श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय देगा शिक्षा और चिकित्सा में राहत
  • हादसा: दीवार गिरने से एक ही परिवार के चार लोगों की दर्दनाक मौत..
  • हाइकोर्ट न्यूज: शराब नीति उल्लंघन पर राज्य सरकार से मांगी रिपोर्ट। बार कारोबारियों के अतिक्रमण की जांच के निर्देश..
  • Highcourt
  • इनश्योरेंस
  • उत्तराखंड
  • ऋृण
  • निवेश
  • पर्वतजन
  • मौसम
  • वेल्थ
  • सरकारी नौकरी
  • हेल्थ
June 2025
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« May    

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!