दुखद: मलबे में दबे सात शवों को एसडीआरएफ ने निकाला, परिजनों को सौंपा

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-  ऊत्तराखण्ड में पिथौरागढ़ के धारचूला से गूंजी मोटर मार्ग में रविवार को सवारियों से भरे वाहन पर गिरे मलुवे को हटाकर आज एस.डी.आर.एफ.की टीम ने सात शवों को निकाला। नपलच्यु गांव के रहने वाले इन लोगों के शवों को परिजनों को सौंप दिया गया है।  रविवार को पिथौरागढ़ के जिला नियंत्रण कक्ष(डी.सी.आर.)में […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- 

ऊत्तराखण्ड में पिथौरागढ़ के धारचूला से गूंजी मोटर मार्ग में रविवार को सवारियों से भरे वाहन पर गिरे मलुवे को हटाकर आज एस.डी.आर.एफ.की टीम ने सात शवों को निकाला। नपलच्यु गांव के रहने वाले इन लोगों के शवों को परिजनों को सौंप दिया गया है। 

रविवार को पिथौरागढ़ के जिला नियंत्रण कक्ष(डी.सी.आर.)में सूचना आई कि धारचूला से गूंजी जाने वाले मोटरमार्ग में थक्ति झरने के पास एक वाहन पर पहाड़ से अत्यधिक मात्रा में मलुवा गिर गया है। 

कार में 9 लोग सवार होने की आशंका है जो कार में ही दबे हुए हैं। ये सूचना पाकर एस.डी.आर.एफ.की टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो गई। 

रविवार को रात होने और पहाड़ी से मलुवा गिरने के कारण रैस्क्यू ऑपरेशन को आज के लिए स्थगित किया गया। आज टीम ने सभी बचाव इकाईयों के साथ समन्वय स्थापित कर सर्च एंड रैस्क्यू ऑपरेशन चलाया। 

टीम ने पहले मलुवा को जे.सी.बी.मशीन की मदद से हटाया और फिर कटर की मदद से गाड़ी को काटकर सवारियों को बाहर निकाला। 

वाहन संख्या यू.के.05 सी ए 3803 में सवार सभी सात लोगों की जान जा चुकी थी। शवों को उनके रिश्तेदारों को सौंप दिया गया। 

मृतकों में 60 वर्षीय तुलाराम, 57 वर्षीय आशु देवी, 36 वर्षीय किशन सिंह, 13 वर्षीय कुलु, 12 वर्षीय कशी, 16 वर्षीय नितिन और अज्ञात नैपाली मजदूर थे। ये सभी मृतक पिथौरागढ़ जिले में नपलच्यु गांव के रहने वाले थे।

 

Also Read This

बड़ी खबर: उत्तराखंड राज्य सहकारी बैंक में 7 करोड़ का ऋण घोटाला। चार पूर्व अधिकारियों समेत छह पर FIR

देहरादून/अल्मोड़ा: उत्तराखंड राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड की खत्याड़ी स्थित अल्मोड़ा शाखा में ऋण स्वीकृति प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं का बड़ा मामला सामने आया है।बैंक...

बड़ी खबर : एमए छात्रा को परीक्षा में बैठने से रोका ,जांच की मांग।  जानिए मामला 

पुरोला, 6 अगस्त।नीरज उत्तराखंडी  राजकीय महाविद्यालय पुरोला में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की एम.ए. प्रथम सेमेस्टर (ओपन) की एक छात्रा ने परीक्षा प्रक्रिया में अनियमितता का...

Related Posts