दिनेशपुर रामबाग शिव रात्रि मेले का संपूर्ण हुआ समापन।

कुमाऊँ ब्यूरो रिपोर्ट विशाल सक्सेना 

ऐतिहासिक प्राचीन शिव मंदिर रामबाग में आठ दिवसीय मेले के समापन मुख्य पुजारी चंदू सिंह लखचौरसिया व पुजारन मंतो देवी के सानिध्य में हवन- यज्ञ आयोजित कर आठ दिनों से चल रहे मेले समापन संपूर्ण हुआ, जनपद उधम सिंह नगर श्री दिनेशपुर ग्रामीण क्षेत्र में ऐतिहासिक शिव जी की पिंडी स्वयं भू शिव के रूप में स्थित है, इस मंदिर का इतिहास वर्षों पुराना है, प्रति वर्ष यहां इस प्रांगड़ में बड़ी शिव रात्रि को आठ दिवस के लिए भारी मेले का आयोजन होता है, जिसमें सबसे महत्व पूर्ण है कि यहां हजारों की संख्या में शिव भक्त हरिद्वार से कंवर में जल ला कर शिव रात्रि को भोले नाथ पर जल अर्पित कर उनका अभिषेक करते हैं।

कहा जाता है कि जो भी यहां श्रद्धा से अपनी मन्नत मांगता है वह पूरी होती है, वैसे तो यहां हजारों लोग जल चढ़ाते हैं लेकिन कुछ मन्नत कि कावर भी लेकर आते हैं, इस मेले सैकड़ों की संख्या में दुकानदार दुकानें लगाने दूर दूर से आते हैं, मालविका मुख्य आकर्षण ऊंचे ऊंचे झूले होते हैं, आज मेले का समापन विधि विधान द्वारा हवन यज्ञ करके किया गया, तदोपरांत मेला कमेटी के तत्वाधान में हवन- यज्ञ के बाद भंडारे का भी आयोजन किया गया, सोमवार को प्राचीन शिव मंदिर रामबाग में आठ दिवसीय मेले के समापन पर श्रद्धालुओं द्वारा मंदिर की सफाई के उपरांत मेला कमेटी द्वारा आयोजित हवन- यज्ञ में शामिल हुए, प्रदेश अनुसूचित जनजाति आयोग सदस्य बाबू सिंह तोमर ने कहा कि मेला शांतिपूर्ण संपन्न होने और क्षेत्र में सुख- शांति व समृद्धि के लिए पुरोहित राजेंद्र प्रसाद थुवाल ने हवन- यज्ञ संपन्न करवाया, तोमर ने कहा मेले की सुरक्षा व्यवस्था के लिए थानाध्यक्ष रविंद्र सिंह बिष्ट व मेला प्रभारी एसआई प्रदीप शर्मा के साथ मंदिर मेला कमेटी एवं क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त कर धन्यवाद किया। इस मौके पर मुख्य पुजारी चंदू सिंह लखचौरिया, पुजारन मंतो देवी, मेला कमेटी संरक्षक राकेश सिंह, व्यवस्थापक नित्यानंद मंडल, सचिव किशोर मल्लिक, समाजसेवी कमलेश देवी तोमर, पुजारी किशोर सिंह, लक्ष्मी देवी, गंगा देवी, गगन सिंह, शिव मल्लिक, करम सिंह, भगत सिंह, सोमल सिंह, विजय सिंह, अरुण विश्वास, दीनबंधु विश्वास आदि मौजूद रहे।

 

Read Next Article Scroll Down

Related Posts