महिलाओं की सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए विकास खण्ड खिर्सू के अंतर्गत ग्राम सरणा में श्रीनगर पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान*

श्रीनगर गढ़वाल। महिलाओं की सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए से श्रीनगर पुलिस की ओर से जागरूकता अभियान चलाया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी गढ़वाल के दिशा निर्देशानुसार महिला सुरक्षा के लिए महिला मंगल दलों को अपराधों के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया गया। महिलाओं को तत्काल सुरक्षा मुहैया कराने की दिशा में 15 सितंबर 2024 को विकास खण्ड खिर्सू के अंतर्गत ग्राम सरणा के पंचायत भवन में महिला जागरूकता कार्यक्रम में नव युवक मंगल दल से सुरज खत्री ने बुगा देकर स्वागत किया। इस अवसर पर महिला थाना निरीक्षक संध्या नेगी ने महिलाओं को उनके अधिकार,संरक्षण,साइबर सुरक्षा,सामान्य शिक्षा के संबंध में जानकारी दी। विनोद कुमार ने नये कानून,भारतीय कानून संहिता हिट एंड रन के विषय में बताया। इस कार्यक्रम में श्रीनगर कोतवाली उप निरीक्षक लोकेन्द्र बहुगुणा ने बताया कि नवयुवक मंगल दल के नवयुवकों को जागरूकता कार्यक्रम के बताया गया कि नशा एक गंभीर सामाजिक बुराई है,नशा एक ऐसी बुराई है जिस इंसान का अनमोल जीवन समय से पहले ही मौत का शिकार हो जाता है। नशे के लिए समाज में शराब,गांजा,भांग,अफीम, गुटका,धूम्रपान सिगरेट,चिलम,बीड़ी सहित घटक मादक दबाव का उपयोग किया जा रहा है। इन जहरीले और नशीले पदार्थों के सेवन से व्यक्ति को शारीरिक मानसिक और आर्थिक हानि पहुंचाने के साथ ही इससे सामाजिक वातावरण प्रदूषित होता है। इस अवसर पर पुलिस कांस्टेबल मनमोहन सिंह अवसर पर अटल भारत फाउंडेशन के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी पत्रकार गबर सिंह भण्डारी,ग्राम प्रहरी महिला मंगल दल सरणा अध्यक्ष,नव युवक मंगल दल आंगनबाड़ी केंद्र के कर्मचारी उपस्थित थे।

Read Next Article Scroll Down

Related Posts