पर्वतजन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • टेक
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • टेक
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result
Home पर्वतजन

पहाड़ की पगडंडी से सत्ता की सीढ़ी चढे़ हरक को क्या ले डूबेगी साइकिल?

October 22, 2020
in पर्वतजन
ShareShareShare

Advertisement
ADVERTISEMENT

पहाड़ की पगडंडी से सत्ता की सीढ़ी चढे़ हरक को क्या ले डूबेगी साइकिल?

– 20 साल में कई विवादों में घिरे हरक, अब तक हर बार बच जाते हैं साफ
– रिश्तेदारों-समर्थकों को नौकरी और रोजगार दिलाने में सबसे आगे हैं हरक

– गुणानंद जखमोला
कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत हमेशा विवादों में रहते हैं, इसके बावजूद उनके प्रति आम जनता में साफ्ट कार्नर होता है। उनके नाम पर सब हंस कर टाल देते हैं। कारण, हरक भले ही विवादों में हों, लेकिन वो अपने समर्थकों और रिश्तेदारों को रोजगार दिलाने में सबसे आगे होते हैं। हरक जबरदस्त जुगाडू हैं। पहाड़ की पगडंडी से चलकर सत्ता की सीढ़ी चढे हरक को राजनीति के सभी गुर आते हैं। आज जब उन्हें सरकार ने उत्तराखंड भवन और सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष पद से हटा दिया गया है और उन्हें इसकी भनक भी नहीं लगी तो एक बार फिर उनके लिए राजनीतिक चुनौती बढ़ी है। देखे इससे कैसे निपटते हैं।

मौजूदा मामला श्रम विभाग की साइकिल बांटने का है। यदि किसी ने ध्यान दिया होता तो पता चलता कि कोरोना काल में श्रम विभाग की राशन किटों में भी धांधली होने की बात आई थी, लेकिन तब लाॅकडाउन की स्थिति थी, तो मामला उजागर ही नहीं हुआ। ये बात भी सही है कि, समाज कल्याण विभाग द्वारा खरीदी गई साइकिलें गोदाम वैसे ही जंग खा़ रही थी, लेकिन आम आदमी पार्टी की टोपी लगाकर साइकिल बांटना ही सबसे बड़ी समस्या हो गया। क्योंकि भाजपा ने मान लिया है कि, कांग्रेस अब प्रदेश में दम तोड़ चुकी है। ऐसे में आम आदमी पार्टी की धमक से भाजपा डरी हुई है। भाजपा का टारगेट आप है। हरक के एक निकटस्थ कथित रिश्तेदार ने आप ज्वाइन की है, और कहा जा रहा है कि, आप की टोपी पहन कर लोगों को बेहिसाब साइकिलें बांट दी। यहां तक 80 साल की महिला को साइकिल दे दी गई। भला भाजपा यह कैसे सह सकती है?

दूसरी बात, हरक अपने राजनीतिक जीवन में दल-बदल करते रहे हैं। आज वो भाजपा में हैं, लेकिन भाजपा और आरएसएस कैडर मानता है कि उन पर विश्वास नहीं किया जा सकता है। वो सत्ता के लिए कहीं भी छलांग लगा सकते हैं। अकेले हरक की नहीं बल्कि कांग्रेस से भाजपा में आए अधिकांश नेताओं की विश्वसनीयता को लेकर आज भी पार्टी कैडर सवाल उठाती है। यही कारण है कि सुबोध उनियाल को छोड़कर कोई भी नेता त्रिवेंद्र के इर्द-गिर्द अपनी जगह नहीं बना सका है।

हरक का विवादों से पुराना नाता है। इसके बावजूद वो साफ बच निकलते हैं। उनके रिश्तेदारों और समर्थकों की लंबी लिस्ट है जिनके लिए उन्होंने दिल खोलकर सहयोग किया है। संभवतः साइकिल प्रकरण को भी इससे ही जोड़कर देखा जा रहा हो। हरक को बोर्ड अध्यक्ष पद से हटाने के बारे में सरकार ने भनक भी नहीं लगने दी है। बतौर हरक उन्हें मीडिया से इस संबंध में जानकारी मिली है। इस बीच सरकार ने हरक के सभी नजदीकियों को हटाकर नया बोर्ड भी बना दिया है। देखें अब क्या होता है।


Previous Post

उत्तराखंड: रोडवेज कर्मचारियों का उत्पीड़न बर्दास्त नहीं करेगा उक्रांद

Next Post

एक्सक्लूसिव: तकनीकी विश्वविद्यालय में खाता न बही। सूचना आयोग मे जुबान बंद रही

Next Post

एक्सक्लूसिव: तकनीकी विश्वविद्यालय में खाता न बही। सूचना आयोग मे जुबान बंद रही

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *






पर्वतजन पिछले २3 सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |
  • बिग न्यूज़: जिला आबकारी अधिकारी पर गिर सकती है गाज। डीएम ने की निलंबन की संस्तुति
  • Smartphone Overheating Problem: जानिए क्या है कारण और कैसे बचें!
  • ब्रेकिंग: UKSSSC ने जारी की पुलिस कांस्टेबल, सहायक लेखाकार सहित कई पदों की तिथियां घोषित। देखें..
  • WUPL  2025: महिला क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका । इस दिन दून में शुरू होंगे ट्रायल 
  • Post Office RD Scheme: हर महीने की बचत से पाएं ₹5 लाख तक का फंड!
  • उत्तराखंड
  • टेक
  • पर्वतजन
  • मौसम
  • वेल्थ
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • हेल्थ
July 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031  
« Jun    

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • टेक
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!