दर्दनाक हादसा : खाई में गिरी पिकअप, 7 लोगों की मौत

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड में नैनीताल जिले के बैतालघाट में लगभग दस सवारियों को लेकर जा रही एक पिकअप जीप गहरी खाई में गिर गई जिसमें 7 से अधिक लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल बताए जा रहे हैं।नैनीताल जिले में बैतालघाट से मल्लागांव जाने वाले मार्ग में […]

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड में नैनीताल जिले के बैतालघाट में लगभग दस सवारियों को लेकर जा रही एक पिकअप जीप गहरी खाई में गिर गई जिसमें 7 से अधिक लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल बताए जा रहे हैं।
नैनीताल जिले में बैतालघाट से मल्लागांव जाने वाले मार्ग में ऊँचाकोट पर एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। लगभग 200 मीटर गहरी खाई में गिरने से उसमें सवार दस में से सात लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सभी सवारियां नैपाली मूल की बताई जा रही हैं जो अपने घर नैपाल की तरफ लौट रही थी। घटना कि सूचना के बाद बैतालघाट पुलिस और एस.डी.आर.एफ.की तरफ से रैस्क्यू ऑपरेशन चलाए गए। इसमें मदद करने के लिए स्थानीय लोगों का बड़ा रोल रहा। हादसे में पिकअप के स्थानीय चालक राजेन्द्र कुमार की भी मौत हो गई है।
जानकारी के अनुसार बैतालघाट में पिकअप कुछ दूर ही गई थी जब अचानक वो अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई। नैपाली मूल के सभी श्रमिक ‘जल जीवन मिशन’ के ठेकों में काम करने ऊँचाकोट आये थे। ये सभी लोग कार्य पूरा होने के बाद अपने घर नैपाल को लौट रहे थे।

Also Read This

बदहाली : एक माह से बंद कलाप मोटर मार्ग, वन भूमि स्वीकृति के इंतजार में बहाली का काम

मोरी/उत्तरकाशी। 18 सितंबर। नीरज उत्तराखंडी विकासखंड मोरी का कोटगांव-कलाप मोटर मार्ग एक माह से बंद पड़ा है। 15 किलोमीटर लंबे इस मार्ग के किमी आठ...

बड़ी खबर : बिजली कटौती के विरोध में व्यापारियों का प्रदर्शन, एसडीएम के हस्तक्षेप के बाद बनी सहमति

पुरोला/उत्तरकाशी। 18 सितंबर 2026।नीरज उत्तराखंडी नगर क्षेत्र में लगातार हो रही अनियमित विद्युत आपूर्ति से परेशान व्यापारियों का आक्रोश शुक्रवार को सड़क पर उतर आया।...

Related Posts