मंत्रिमंडल विस्तार : फिलहाल नहीं आसार। सुबोध उनियाल को मिली संसदीय कार्य मंत्री की जिम्मेदारी

उत्तराखंड में मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों पर फिलहाल विराम लगता दिखाई दे रहा है। लंबे समय से यह कयास लगाए जा रहे थे कि संसदीय कार्य मंत्री का पद रिक्त हो गया है इसलिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंत्रिमंडल विस्तार करके किसी नए विधायक को संसदीय कार्य मंत्री का पदभार सौंप सकते हैं। लेकिन फिलहाल […]

उत्तराखंड में मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों पर फिलहाल विराम लगता दिखाई दे रहा है।
लंबे समय से यह कयास लगाए जा रहे थे कि संसदीय कार्य मंत्री का पद रिक्त हो गया है इसलिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंत्रिमंडल विस्तार करके किसी नए विधायक को संसदीय कार्य मंत्री का पदभार सौंप सकते हैं।
लेकिन फिलहाल आगामी विधानसभा सत्र को देखते हुए मुख्यमंत्री ने संसदीय कार्य मंत्री की जिम्मेदारी कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल को सौंप दी है। इससे मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें पर फिलहाल विराम लग गया है।

गौरतलब है कि संसदीय कार्य मंत्री का पदभार इससे पहले प्रेमचंद अग्रवाल के पास था लेकिन उनके स्थिति के बाद यह पद लगातार खाली चल रहा था।

कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल को मिली संसदीय कार्यमंत्री की ज़िमेदारी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आगामी द्वितीय सत्र के दौरान संबंधित विभागों से जुड़े सवालों के उत्तर देने के लिए कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल को अधिकृत किया।

मुख्यमंत्री कार्यालय से इसके जारी हुए आदेश।

उत्तराखंड की पांचवीं विधानसभा के द्वितीय सत्र की शुरुआत 19 अगस्त (मंगलवार) से होगी।

इस सत्र में मुख्यमंत्री से संबंधित विभागों से प्राप्त होने वाले सभी विधायी एवं संसदीय प्रश्नों के उत्तर देने तथा आवश्यक कार्यों के लिए मंत्री सुबोध उनियाल को प्राधिकृत किया गया ।

 

 

Also Read This

बड़ी खबर : अपराधियों पर डीएम का शिकंजा, दो आरोपी छह माह के लिए जिला बदर

रिपोर्ट-कमल जगातीनैनीताल जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त दो आरोपियों के खिलाफ...

बड़ी खबर: दून अस्पताल में डॉक्टर पर जनऔषधि केंद्र की महिला फार्मासिस्ट को धमकाने का आरोप, मरीजों को दवा न देने की हिदायत

Dehradun News: देहरादून के दून अस्पताल में जनऔषधि केंद्र पर तैनात महिला फार्मासिस्ट को एक डॉक्टर द्वारा कथित तौर पर धमकाने का मामला सामने...

Related Posts