पर्वतजन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result

Home पर्वतजन

जल्द घोषित हो गैरसैंण नया जिला : सतीश लखेड़ा

March 7, 2020
in पर्वतजन
ShareShareShare

भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय मीडिया टीम के सदस्य और उत्तराखंड भाजपा के पूर्व प्रवक्ता सतीश लखेड़ा ने गैरसैंण पर बड़ा निर्णय लेने के लिए मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का आभार जताया है। उन्होंने कहा पृथक राज्य की अवधारणा के अनुरूप यह ऐतिहासिक फैसला है। अब गैरसैंण को शीघ्र नए जिले का दर्जा देकर भावी अवस्थापना, विकास तथा पूर्ण राजधानी के संकल्प को अमलीजामा पहनाया जा सकेगा। प्रत्येक राजधानी का स्वाभाविक रूप से एक प्रशासनिक जिला होता है, माननीय मुख्यमंत्री जी की घोषणा के बाद जिसका तत्काल निर्माण आवश्यक है।

लखेड़ा ने कहा कि पृथक राज्य आंदोलन में 42 से अधिक शहादतें, मुजफ्फरनगर जैसा वीभत्स कांड, गैरसैंण राजधानी के लिये बाबा मोहन उत्तराखंडी के बलिदान के बदौलत पर्वतीय प्रदेश की पर्वतीय राजधानी का संकल्प मजबूती से आगे बढ़ा है और एक दिन गैरसैंण राज्य की स्थाई राजधानी के रूप में स्थान लेगा।

चमोली जिले के कर्णप्रयाग, पौड़ी के दूधातोली क्षेत्र व अल्मोड़ा के चौखुटिया – द्वाराहाट- मासी तक का क्षेत्र गैरसैंण जिले के अंतर्गत सम्मिलित किया जाये, इन क्षेत्रों का अनेक बार अध्ययन भी हो चुका है। मुख्यमंत्री जी भावी चोरड़ा झील का स्थलीय निरीक्षण, आगामी सुविधाओं को लेकर की गई बैठक उनके मजबूत संकल्प का परिचायक है।

सतीश लखेड़ा पृथक राज्यआंदोलन के साथ गैरसैण राजधानीआंदोलन के सक्रिय कार्यकर्ता हैं। 2004 में गैरसैण राजधानी निर्माण हेतु गैरसैंण से देहरादून तक की पन्द्रह दिवसीय पदयात्रा तथा देहरादून सचिवालय के बाहर पांच दिवसीय अनशन भी कर चुके हैं। सतीश लखेड़ा पहले ऐसे आंदोलनकारी हैं जिन्होंने 1998 में पृथक राज्य उत्तराखंड के लिए उत्तर प्रदेश विधानसभा लखनऊ में और राजधानी गैरसैण के लिए देहरादून विधानसभा में पर्चे फेंक कर गिरफ्तारी दी। लखेड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री जी ने जन भावनाओं के अनुरूप ऐतिहासिक और साहसिक निर्णय लिया है और सही मायनों में अब पर्वतीय माइंडसेट का विकास मॉडल आगे बढ़ेगा।


Previous Post

एक्सक्लुसिव: उत्तर प्रदेश सेतु निगम बिना मानक और अनुमति के चल रहा हॉट मिक्स प्लांट 

Next Post

गजब : पहले सीएम कर गये शिलान्यास भूमि पूजन। फिर विधायक जी कर गये। काम ढाक के तीन पात

Next Post

गजब : पहले सीएम कर गये शिलान्यास भूमि पूजन। फिर विधायक जी कर गये। काम ढाक के तीन पात

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *






पर्वतजन पिछले २3 सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |
  • महिला का अधजला शव मिलने से क्षेत्र में बना सनसनी का माहौल
  • कहर: यहां फैला पशुओं में मौत का अज्ञात वायरस।80 से अधिक की गई जान ..
  •  पेयजल संकट : तीन दिनों से कई वार्डों में पानी की आपूर्ति ठप। हैंडपंपों पर कतार में लगने को मजबूर लोग 
  • संस्कृत को मिलेगा नया आयाम: श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में विभागीय नामपट्टिकाएं संस्कृत में, मंत्र चिकित्सा केन्द्र की भी स्थापना
  • ललित श्रीवास्तव बने आर.आर.पी के युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष। कहा- युवाओं के मुद्दों पर होगा संघर्ष
  • Highcourt
  • इनश्योरेंस
  • उत्तराखंड
  • ऋृण
  • निवेश
  • पर्वतजन
  • मौसम
  • वेल्थ
  • सरकारी नौकरी
  • हेल्थ
May 2025
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Apr    

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!