गजब : पहले सीएम कर गये शिलान्यास भूमि पूजन। फिर विधायक जी कर गये। काम ढाक के तीन पात

मुकेश बछेती,पौड़ी सत्ताधारी पार्टी होने के बावजूद भी एक कार्य का शिलान्यास और भूमि पूजन दो बार किया जाना अब कांग्रेस को खटकने लगा है, बात हो रही है पौड़़ी के ल्वाली झील की। देखिए वीडियो 1 https://youtu.be/ancZDMNga0E इसका कुछ समय पूर्व में ही शिलान्यास और भूमि पूजन मुख्यमंत्री कर चुके हैं, मगर अब स्थानीय […]

मुकेश बछेती,पौड़ी
सत्ताधारी पार्टी होने के बावजूद भी एक कार्य का शिलान्यास और भूमि पूजन दो बार किया जाना अब कांग्रेस को खटकने लगा है, बात हो रही है पौड़़ी के ल्वाली झील की।

देखिए वीडियो 1

https://youtu.be/ancZDMNga0E

इसका कुछ समय पूर्व में ही शिलान्यास और भूमि पूजन मुख्यमंत्री कर चुके हैं, मगर अब स्थानीय विधायक मुकेश कोली ने अपनी सस्ती लोकप्रियता पाने के लिए मुख्यमंत्री द्वारा ल्वाली पूर्व में शिलान्यास और भूमि पूजन के बाद आज इस झील का दोबारा पूजा अर्चना करके शिलान्यास किया गया।

देखिए वीडियो 2

https://youtu.be/rRgMQl2Foz8

इसे स्थानीय विधायक की झूठी लोकप्रियता ही कहेंगे कि बार-बार एक ही भूमिका पूजन किया जा रहा है,लोगों ने भी दोबारा भूमि पूजन पर सवालिया निशान खड़े किए हैं।

सामाजिक कार्यकर्ता नमन चंदोला का कहना है कि बार-बार शिलान्यास और भूमि पूजन से बेहतर है कि उनके स्थान पर झील का निर्माण जल्द से जल्द हो,जिसके लिए स्थानीय विधायक को प्राथमिकता देनी चाहिए न कि बार-बार भूमि पूजन करने की।

Also Read This

हादसा: यहां खाई में गिरी 22 यात्रियों से भरी बस, देखें रेस्क्यू वीडियो

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल कगाती, नैनीताल):-ऊत्तराखण्ड के मुक्तेश्वर में पर्यटकों से भरी बस गहरी खाई में गिरने से हड़कंप। एन.डी.आर.एफ. पुलिस, एस.डी.आर.एफ.और स्थानीय लोगों की मदद...

भालू का हमला: सड़क बंद, घायल ग्रामीण को कंधों पर ढोकर जखोल पहुंचाया

मोरी (उत्तरकाशी) | 14 अगस्त 2026 | नीरज उत्तराखंडीउत्तरकाशी जिले के विकासखंड मोरी से मानव-वन्यजीव संघर्ष की एक चिंताजनक घटना सामने आई है। ग्राम...

Related Posts