पर्वतजन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result

Home पर्वतजन

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में सुपाइन पीसीएनएल तकनीक से गुर्दे की सर्जरी

उत्तराखण्ड में डाॅ विमल दीक्षित ने पहली बार हाईटेक तकनीक का इस्तेमाल कर निकाली गुर्दे की पथरी। विश्व भर में केवल 20 प्रतिशत पथरी सर्जरी ही सुपाइन पी.सी.एन.एल. तकनीक से की जा रही

June 19, 2020
in पर्वतजन
ShareShareShare

देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की उपलब्धियों में एक नगीना और जुड़ गया है। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के यूरोलाॅजिस्ट डाॅ विमल कुमार दीक्षित ने एडवांस तकनीक सुपाइन पी.सी.एन.एल. से 6 मरीजों की पथरी की सफल सर्जरी की है। उत्तराखण्ड में सुपाइन पी.सी.एन.एल. तकनीक से सफल आपरेशन का यह पहला मामला है। इंटरनेशनल जर्नल ट्रांसलेशन एण्ड्रोलाॅजी एण्ड यूरोलाॅजी जर्नल (सितम्बर 2019) के अनुसार विश्वभर में केवल 20 प्रतिशत पथरी के आपरेशन ही सुपाइन पी.सी.एन.एल. तकनीक से किये जाते हैं। भारत में अभी इस तकनीक से सर्जरी करने वाले डाॅक्टरों का प्रतिशत 2 से 3 प्रतिशत है। सुपाइन पी.सी.एन.एल. तकनीक से सर्जरी करने पर यूरोलाॅजी सोसाइटी से जुड़े डाॅक्टरों ने डाॅ विमल कुमार दीक्षित को बधाई दी है।

क्या है सुपाइन पी.सी.एन.एल. तकनीक

सुपाइन पी.सी.एन.एल. तकनीक पथरी के आाॅपरेशन करने की सुपर माॅर्डन तकनीक है। इस तकनीक में मरीज़ को आपरेशन के दौरान पेट के बल लिटाए जाने के बजाय कमर के बल लिटाकर आपरेशन किया जाता है। इस तकनीक में पेट के बल गुर्दे से पथरी निकालने के लिए डाॅक्टर को विशेष एंगल साधना पड़ता है। इस विधि से आपरेशन करने वाले डाॅक्टर के लिए आपरेशन का लंबा अनुभव होने के साथ ही इस तकनीक पर कुशल कमांड भी होनी चाहिए।

सुपाइन पी.सी.एन.एल. तकनीक व सामान्य पथरी की सर्जरी में अंतर

आमतौर पर गुर्दा रोग शल्य चिकित्क पथरी की सर्जरी में मरीज़ को पेट के बल लिटाकर कमर के रास्ते से गुर्दे तक पहुंचते हैं व पथरी निकालते हैं। पारंपरिक विधि में बेहोशी देने के बाद पेट के बल लिटाए जाने से कई मामालों में मरीज़ को फेफड़ों में दबाव महसूस होता है, सांस लेने में परेशानी होती है, रक्तचाप अनियंत्रित हो जाता है व मरीज़ असहज़ हो जाता है।

इस कारण कई बार चिकित्सक को सर्जरी टालनी भी पड़ती है। बेहोशी के बाद मरीज़ की पाॅजीशन बदलने के दौरान शरीर की विभिन्न हड्डियों के फ्रेक्चर का खतरा रहता है, आसपास के अंगों में जैसे फेफडे में चोट पहुंच सकती है, पीठ के रास्ते सर्जरी करने के बाद मरीज़ को लंबे समय तक दर्द रहता है।
सुपाइन पी.सी.एन.एल. तकनीक से की जानी वाली सर्जरी में मरीज़ को कमर के बल लिटाया जाता है। बेहोशी के बाद मरीज़ की पोजिशन को बदलने की आवश्यकता नहीं होती है, साथ ही साथ यूरेटर में यदि कोई पथरी फंसी हो तो उसी समय फंसी पथरी को आसानी से निकाला जा सकता है। इस तकनीक में बेहोशी के खतरे बहुत कम होते हैं। पारंपरिक तकनीक से की जाने वाली सर्जरी की तुलना में इस तकनीक से की गई सर्जरी से मरीज़ को आपरेशन बाद होने वाला दर्द भी बहुत कम रहता है।

”सभी मरीजों की सर्जरी सफल रही। विदेशों में इस तकनीक को बहुत अच्छा रिस्पांस मिला है। उत्तराखण्ड में पथरी के मरीजों का सर्जरी के दौरान इस तकनीक से बड़ी राहत मिलेगी। युवा यूरोलाॅजिस्ट को इस तकनीक की ट्रेनिंग दी जाएगी जिससे वे भी इस तकनीक से मरीजों की सर्जरी सुगमतापूर्व कर पाएं।”
डाॅ. विमल कुमार दीक्षित डीएनबी, यूरोलाॅजिस्ट


Previous Post

ब्रेकिंग : अल्मोड़ा में आज सर्वाधिक मरीज। आज कुल 25 संक्रमित

Next Post

वीडियो : सीएम के ट्वीट वाले सैलून ब्वाय के घर आखिर क्यों पहुंची पुलिस ! क्यों रोया सारा परिवार ! क्यों भूखे सोये सब

Next Post

वीडियो : सीएम के ट्वीट वाले सैलून ब्वाय के घर आखिर क्यों पहुंची पुलिस ! क्यों रोया सारा परिवार ! क्यों भूखे सोये सब

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *






पर्वतजन पिछले २3 सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |
  • कहर: यहां फैला पशुओं में मौत का अज्ञात वायरस।80 से अधिक की गई जान ..
  •  पेयजल संकट : तीन दिनों से कई वार्डों में पानी की आपूर्ति ठप। हैंडपंपों पर कतार में लगने को मजबूर लोग 
  • संस्कृत को मिलेगा नया आयाम: श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में विभागीय नामपट्टिकाएं संस्कृत में, मंत्र चिकित्सा केन्द्र की भी स्थापना
  • ललित श्रीवास्तव बने आर.आर.पी के युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष। कहा- युवाओं के मुद्दों पर होगा संघर्ष
  • एक्शन: रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ..
  • Highcourt
  • इनश्योरेंस
  • उत्तराखंड
  • ऋृण
  • निवेश
  • पर्वतजन
  • मौसम
  • वेल्थ
  • सरकारी नौकरी
  • हेल्थ
May 2025
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Apr    

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!