ब्रेकिंग : अल्मोड़ा में आज सर्वाधिक मरीज। आज कुल 25 संक्रमित

देहरादून। आज 25 संक्रमित पाए गए हैं। अब कुल संक्रमितों का आंकड़ा प्रदेश में 2127 पहुंच गया है, जिनमें से 1423 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
दोपहर दो बजे जारी हैल्थ बुलेटिन के अनुसार आज 25 मामले पाए गए हैं। आज सबसे ज्यादा 11 मामले अल्मोड़ा जनपद से आए हैं। देहरादून से चार लोग पाए गए हैं। हरिद्वार से सात मामले आए हैं और टिहरी गढ़वाल से तीन लोगों में संक्रमण पाया गया है। इस प्रकार कुल मरीजों की संख्या 2127 पहुंच गई है। इनमें से अब तक 1413 स्वस्थ हो चुके हैं और अब 663 एक्टिव मामले हैं।
अब तक 26 संक्रमित लोगों की बीमारियों के चलते मौत हो चुकी है और 15 लोग माइग्रेट कर चुके हैं।
अब तक कुल 43438 सेंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अब 4463 लोगों की रिपोर्ट आनी शेष है।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts