पोखड़ा में पिंजरे में कैद किया आदमखोर बाघ

0
1

पोखड़ा में पिंजरे में कैद किया आदमखोर बाघ

रिपोर्ट- मनोज नौडियाल
सतपुली। विकासखंड पोखड़ा में बाघ के हमले लगतार बढ़ रहे है। विगत 17 जुलाई को ग्राम घंडियाल की एक बालिका अनामिका को बाघ ने घायल किया था। जिसके बाद गांव में दहशत का माहौल बना हुआ था। स्थानीय लोगो की मांग पर वन विभाग द्वारा 20 जुलाई को घंडियाल गांव में घटनास्थल पर पिंजरा लगाया गया। जिसके बाद उसे दूसरे स्थान पर लगाया गया। रात लगभग एक बजे बाघ पिंजरे में कैद हो गया। बाघ के पिंजरे में कैद होने से स्थानीय लोगो ने राहत की साँस ली है।

रेंजर राशि जुयाल ने बताया कि, घंडियाल गांव में लगाये गए पिंजरे में रात लगभग एक बजे बाघ को पकड़ा गया।जिसके बाद उसे हरिद्वार भेज दिया गया है। मौके पर अभी कैमरे लगाये गये है और एक हफ्ते तक मौके पर टीम तैनात रहेगी जिससे कि, अन्य और बाघों के आने की गतिविधि का पता चल सके। ताकि आवश्यकता पड़ने पर दुबारा पिंजरे को लगाया जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here