पर्वतजन
  • Home
  • एक्सक्लूसिव
  • राजकाज
  • खुलासा
  • धर्म – संस्कृति
  • ट्रेंडिंग
  • अपराध
  • सियासत
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result
Home धर्म - संस्कृति

अलर्ट: मनसा और चंडी देवी की पहाड़ियों पर भूस्खलन

Admin by Admin
July 29, 2020
in धर्म - संस्कृति
0
1
7
SHARES
37
VIEWS
ShareShareShare

मनसा और चंडी देवी की पहाड़ियों पर भूस्खलन

रिपोर्ट- वंदना गुप्ता
हरिद्वार। शहर में पिछले दो दिनों से हो रही बारिश के बाद आम लोगो का जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। बारिश के चलते हरिद्वार स्थित मनसा देवी मंदिर मार्ग और चंडी देवी स्थित अंजनि देवी मंदिर मार्ग पर पहाड़ी दरक गयी जिसके चलते बड़ा हादसा होने से बच गया। भारी बारिश के चलते भूस्खलन होने स जहां एक ओर मनसा देवी मार्ग पर मलवा आया तो वही चंडी देवी स्थित अंजनी माता मन्दिर मार्ग पर दो स्थानों में मलबा आ गया। अंजनी माता मंदिर के प्रांगण में स्थित मंदिर कार्यालय का भवन भी इसकी जद में आ गया है। हालाँकि इस दौरान गनीमत रही की कोरोना के चलते मनसा देवी और चंडी देवी मंदिर मार्ग पर श्रद्धालुओं की संख्या न के बराबर है, नहीं तो बड़ा हादसा भी हो सकता था।

Related posts

उत्तराखंड की प्रसिद्ध गायिका पूनम पाठक असवाल का एक और भजन हुआ रिलीज़। भक्तों के मन को भाया

January 27, 2021
37

महाकाव्य श्री कृष्णाचरिता मृत पंचम सोपान गीता पर्व का लोकार्पण

January 19, 2021
37

आपको बता दे कि, पूर्व से ही इन सिद्ध मंदिरों के मार्ग पर पहाड़िया दरकती रही है। इस कारण यहां रहने वाले भारी संख्या में स्थानीय लोगो और यहां दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं पर जान का खतरा बना रहता है। पूर्व से ही इस खतरे से शासन और प्रशासन भी पूरी तरह अवगत है। मगर फिर भी इस ओर आज तक कोई कार्य नही किया गया है।

मंदिर मार्ग पर पहाड़ी दरकने के मामले में अंजनी देवी मन्दिर प्रबंधन का कहना है कि, पूरी पहाड़ी दरक गई है। मंदिर क्षतिग्रस्त हुआ है। यात्रियों के लिए मार्ग पर रखी दो बेंच भी ध्वस्त हो गई है। पिछले दो वर्षों से लगातार इसी तरह के हालात उत्पन होते रहते है। बरसात के मौसम में यात्रियों की जान जोखिम में रहती है। मगर कई बार स्थानीय प्रशासन और मंत्री जी को समस्या से अवगत करने के बावजूद भी आज तक किसी ने यंहा की सुध नही ली।कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

वही इस मामले में यहां आने वाले श्रद्धालुओं का कहना है कि, इस मार्ग पर खतरा बना रहता है परिवार बच्चो के साथ श्रद्धालु मनसा देवी और अंजनी देवी मंदिर में दर्शन करने आता है। मगर इस तरह के भुस्खलन से सभी को जान का खतरा रहता है। प्रशासन को इस समस्या का समाधान करना चाहिए।

शासन के साथ स्थानीय प्रशासन इस खतरे से अच्छी तरह वाकिफ है। फिर भी हरिद्वार के स्थानीय निवासियों और यहां आने वाले श्रद्धालुओं के सर पर मंडरा रहे इस गंभीर खतरे को लेकर कोई ठोस कदम नही उठाये जाते है। जाहिर है शासन और प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है।

Tags: parvatjan.comUttarakhand newsमनसा और चंडी देवी की पहाड़ियों पर भूस्खलन
Share3Tweet2Send
Previous Post

ब्रेकिंग: उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

Next Post

पोखड़ा में पिंजरे में कैद किया आदमखोर बाघ

Next Post

पोखड़ा में पिंजरे में कैद किया आदमखोर बाघ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published.

RECOMMENDED NEWS

latest uttarakhand news,

आग का कहर: एक जगह जंगल जला,एक जगह ट्रक

2 days ago
37
उत्तराखंड समाचार,

सड़क की दुर्दशा से जनता पस्त, जनप्रतिनिधि अपने में मस्त

4 days ago
37

पारिवारिक कलेश के बाद युवती ने नैनीझील में छलांग लगाई

5 days ago
37

मुख्य सचिव की बैठक में कोविड-19 से बचाव, सुरक्षा व वृहद टीकाकरण के निर्देश

6 days ago
37

BROWSE BY CATEGORIES

  • अपनी बात
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • धर्म – संस्कृति
  • पर्यटन
  • पर्वतजन
  • पहाड़ों की हकीकत
  • मनोरंजन
  • राजकाज
  • विविध
  • साक्षात्कार
  • सियासत
  • हेल्थ
ADVERTISEMENT

POPULAR NEWS

  • latest uttarakhand news,

    तंत्र मंत्र में विश्वास करते है हरीश रावत: रंजीत

    7 shares
    Share 3 Tweet 2
  • रुद्रपुर के एमिनिटी एकेडमी 14 बच्चे कोरोना पॉजिटिव, मचा हड़कंप

    7 shares
    Share 3 Tweet 2
  • ब्रेकिंग : उत्तराखंड में अधिकारियों के तबादले

    7 shares
    Share 3 Tweet 2
  • ऑफलाइन परीक्षाएं कराये जाने पर विश्वविद्यालय के छात्रों ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

    7 shares
    Share 3 Tweet 2
  • वायरल वीडियो: दो गुटों की सामूहिक रूप से मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल

    7 shares
    Share 3 Tweet 2
पर्वतजन

पर्वतजन न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड की ऐसी खबरों का न्यूज़ पोर्टल है, जिन खबरों को शेष मीडिया प्रकाशित करने की हिम्मत नहीं करता | यदि आपके पास कोई ऐसी खबर है, जिसे कोई दूसरा मीडिया नहीं दिखाता तो आप पर्वतजन से संपर्क कीजिए|

Recent News

  • खूबसूरत भीमताल झील की दुर्दशा पर समाधान निकालने का विधायक ने दिया भरोसा
  • नौकुचियाताल कमल झील के अस्तित्व को खतरा,झील के संरक्षण की तत्काल माँग
  • वायरल वीडियो: दो गुटों की सामूहिक रूप से मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल

Category

  • अपनी बात
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • धर्म – संस्कृति
  • पर्यटन
  • पर्वतजन
  • पहाड़ों की हकीकत
  • मनोरंजन
  • राजकाज
  • विविध
  • साक्षात्कार
  • सियासत
  • हेल्थ

Recent News

latest uttarakhand news,

खूबसूरत भीमताल झील की दुर्दशा पर समाधान निकालने का विधायक ने दिया भरोसा

April 16, 2021
latest uttarakhand news,

नौकुचियाताल कमल झील के अस्तित्व को खतरा,झील के संरक्षण की तत्काल माँग

April 16, 2021
  • About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact

© Parvatjan All rights reserved. Developed by GIKSINDIA

No Result
View All Result
  • Home
  • एक्सक्लूसिव
  • राजकाज
    • सियासत
  • खुलासा
  • धर्म – संस्कृति
  • ट्रेंडिंग
  • अपराध
  • पर्वतजन
  • संपर्क करें

© Parvatjan All rights reserved. Developed by GIKSINDIA

error: Content is protected !!