पर्वतजन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result
Home पर्वतजन

पॉलीथिन पर पहले खुद लगाया बैन, अब उल्लंघन करने से नहीं चैन

April 25, 2020
in पर्वतजन
ShareShareShare
Advertisement
ADVERTISEMENT

देहरादून। उत्तराखंड में प्लास्टिक बैन के नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। ताज्जुब यह कि नियमों का उल्लंघन आजकल सरकार के तमाम मंत्री, विधानसभा अध्यक्ष, तमाम विधायक और देहरादून के नगर निगम के मेयर उड़ा रहे हैं।
बताते चलें कि १ अगस्त 2018 को उत्तराखंड में सिंगल यूज पॉलीथीन को पूर्ण रूप से प्रतिबंधित कर दिया गया था। प्रतिबंध का उल्लंघन करने वालों पर पांच सौ से 5000 रुपये तक का जुर्माना तय किया गया था। उसके बाद इसका पालन भी हुआ और कपड़े वाले कैरी बैग भी चलने शुरू हो गए थे। लेकिन वर्तमान लॉकडाउन में फिर से प्लास्टिक की पन्नियों में सामान बांटा जा रहा है। यही नहीं तमाम माननीयों ने प्लास्टिक पन्नियों पर सामान बांटने वाली फोटो अपने सोशल मीडिया एकाउंट में भी अपलोड किए हैं। ऐसे में उत्तराखंड में नियम-कायदों का खूब उल्लंघन हो रहा है।


इस संबंध में बीते 27 मार्च को मुख्य सचिव उत्पल कुमार के उस शासनादेश के बाद लोग असमंजस में पड़ गए, जिसमें उन्होंने कहा था कि कोरोना वायरस के संक्रमण को मद्देनजर रखते हुए सचिवालय में सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाये जाने को लेकर पूर्व में किया गया शासनादेश निरस्त किया जाता है। यही कारण है कि इसी बात का फायदा उठाते हुए सरकार के तमाम मंत्री, नेता, सामाजिक संगठन आदि बैन किए गए पॉलीथिन का धड़ल्ले से उपयोग कर रहे हैं।


इस संबंध में मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह का कहना है कि इस शासनादेश में सिर्फ राज्य सचिवालय में पीने के पानी को लेकर सिंगल यूज प्लॉस्टिक के इस्तेमाल की इजाजत दी गई है, ताकि गिलास के सेवन से संक्रमण न फैले। आज भी राज्य में पॉलीथिन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित है और आगे भी जारी रहेगा।


Previous Post

सलाहकार के आबकारी महकमे में नया खेल

Next Post

पुस्तक प्रेमियों को किताबों से जोड़ने की रंग ला रही समय साक्ष्य की मुहिम

Next Post

पुस्तक प्रेमियों को किताबों से जोड़ने की रंग ला रही समय साक्ष्य की मुहिम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *






पर्वतजन पिछले २3 सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |
  • ब्रेकिंग हाइकोर्ट: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव पर लगी रोक बरकरार..
  • यमुनोत्री हादसा:  भूस्खलन से दो की मौत, एक घायल, दो अब भी लापता। रेस्क्यू जारी…
  • मौसम अपडेट: प्रदेशभर में तेज बारिश का अलर्ट। कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना..
  • वीडियो:  जर्जर पुल बना ग्रामीणों के लिए खतरा। कुंभकर्ण की नींद सोया प्रशासन 
  • बड़ी खबर: कैट के आदेश पर निधि यादव का आईएएस में प्रमोशन
  • Highcourt
  • इनश्योरेंस
  • उत्तराखंड
  • ऋृण
  • निवेश
  • पर्वतजन
  • मौसम
  • वेल्थ
  • सरकारी नौकरी
  • हेल्थ
June 2025
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« May    

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!